दुनिया

ओमान तट पर डूबे 13 भारतीयों में से 8 को जिंदा बचा लाई भारतीय नौसेना , भारतीय नौसेना का INS-तेग बना समुद्र का शहंशाह…

नई दिल्ली। ओमान तट के नजदीक डूबे 13 भारतीयों समेत 16 लोगों को बचाने के मिशन पर निकला भारतीय नौसेना के आइएनएस-तेग ने समुद्र में झंडा गाड़ दिया है। तेजी से चलाए गए रेस्क्यू मिशन में आइएनएस तेग ने 13 भारतीयों में से 8 को जिंदा बचा लिया है। बता दें कि ओमान तट पर एक दिन पहले डूबे कोमोरोस के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर सवार चालक दल के सदस्यों का पता लगाने के लिए संचालित बचाव अभियान में भारत के युद्धपोत आइएनएस तेग को भेजा गया था, जिसने 8 भारतीयों और 1 श्रीलंकाई नागरिक को जिंदा बचा लिया है।

भारतीय नौसेना ने बुधवार रात को यह जानकारी दी। नौसेना ने बताया कि जहाज 15 जुलाई को ओमान में रास मदराख से दक्षिण पूर्व में करीब 25 समुद्री मील दूर समुद्र में डूब गया था और ओमान के अधिकारियेां के साथ मिलकर बचाव तथा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने कहा कि मालवाहक पोत एमटी फाल्कन प्रेस्टीज पर सवार चालक दल के सदस्यों की संख्या 16 थी जिनमें 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई थे। उसने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि एक सदस्य मृत पाया गया। हालांकि उसकी नागरिकता का अभी तक पता नहीं चला है। उसने कहा कि प्रेस्टीज फाल्कन पर सवार चालक दल के 10 सदस्यों का पता चल गया है जिनमें नौ जीवित मिले हैं और एक सदस्य मृत मिला।

6 सदस्य अभी भी लापता

भारतीय नौसेना ने कहा कि उसके युद्धपोत आईएनएस तेग ने बचाव और तलाशी अभियान में सहायता करते हुए आठ भारतीयों और एक श्रीलंकाई नागरिक को बचाया। जबकि एक शव बरामद किया। वहीं 6 लोग अभी भी लापता हैं। सूत्रों ने बताया कि ओमान स्थित भारतीय दूतावास खाड़ी देश के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। इससे पहले भारत सरकार के सूत्रों ने बताया था कि जहाज एमटी फाल्कन प्रेस्टीज ने 14 जुलाई को रात लगभग 10 बजे ओमान के तट पर आपात संदेश भेजा था। एक सूत्र ने बताया, ‘‘ओमान स्थित हमारा दूतावास ओमान के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। ओमान समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) द्वारा समन्वित नाविकों के लिए खोज और बचाव अभियान जारी है।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago