पटना। बिहार के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की उन्ही के घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। जीतन सहनी दरभंगा में अकेले रहते थे और नौकर उनकी देखरेख करता था। घटना की जानकारी मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि मुकेश सहनी के पिता घर में अकेले ही रहते थे। मुकेश सहनी की मां का निधन 10 साल पहले ही हो चुका था। पिता की देखभाल और अन्य कामकाज के लिए दिन में नौकर रहा करते हैं, लेकिन रात में वह घर चले जाते थे। आशंका है कि रात को ही जीतन सहनी का कत्ल धारदार हथियार से किया गया। उनके शरीर पर इतने ज्यादा वार किए गए कि शव छलनी हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुकेश सहनी फिलहाल मुंबई में थे। खबर मिलते ही वह दरभंगा लौट रहे हैं। एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी ने जीतन सहनी के कत्ल की पुष्टि की है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। आशंका है कि जीतन सहनी की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो सकता है और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। सन ऑफ मल्लाह कहे जाने वाले मुकेश सहनी की पार्टी लोकसभा चुनाव में तीन सीटों पर मुकाबले में उतरी थी। हालांकि किसी भी सीट पर उसे जीत नहीं मिली थी। तेजस्वी यादव के साथ नवरात्रि के मौके पर मछली खाने वाला वीडियो बनाने पर मुकेश सहनी घिर गए थे।
बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी का बेरहमी से कत्ल हो गया है। दरभंगा में उनकी हत्या की गई है। अब तक इस हत्या की वजह पता नहीं चली है, लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि निजी रंजिश के चलते शायद इस कांड को अंजाम दिया गया है। मुकेश सहनी बिहार में मल्लाहों के बड़े नेता कहे जाते हैं। वह विकासशील इंसान पार्टी यानी वीआईपी के मुखिया भी हैं। जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मुकेश सहनी आरजेडी के साथ थे और महागठबंधन का हिस्सा थे। पिछड़ा समुदाय से आने वाले मुकेश सहनी के पिता की हत्या बिहार में एक बड़ा मुद्दा बन सकती है। राज्य में कानून व्यवस्था पर यह कांड बड़े सवाल खड़े करता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीतन सहनी का शव घर में ही क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। इस हत्याकांड पर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है। ऐसा लग रहा है कि बिहार में अब कोई सुरक्षित नहीं है। यहां लगातार हत्याओं का दौर जारी है। जब मुकेश सहनी के पिता का इस तरह कत्ल हो सकता है तो फिर कौन सुरक्षित है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…