इंदौर ने 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक पौध-रोपण का बनाया विश्व रिकॉर्ड
इंदौर : गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मध्यप्रदेश शासन को 24 घंटे की अवधि में सर्वाधिक पौध-रोपण का प्रमाण-पत्र प्रदान किया है। अब यह वर्ल्ड रिकॉर्ड इंदौर के नाम पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सायंकाल रेवती रेंज में यह प्रमाण पत्र ग्रहण किया। उत्सवी वातावरण में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में आज बड़ी संख्या में पौध-रोपण कर इंदौर ने यह रिकॉर्ड क़ायम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के सभी नागरिकों जन-प्रतिनिधियों शासकीय संगठनों और इस पुण्य के कार्य में सहभागी बने सभी जनों और संस्थाओं को बधाई और साधुवाद दिया है।
रेवती रेंज में सायंकाल गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड के पदाधिकारियों द्वारा यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी सहित विधायक और जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…
वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…
वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…
इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…
शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…