प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विवाह भारतीय संस्कृति में एक संस्कार है। यह जन्म जन्मांतर तक चलने वाला पवित्र बंधन है। यह केवल वर-वधु को एक कर देने वाला संस्कार भर ही नहीं बल्कि दो परिवारों अलग-अलग संस्कृति, संस्कारों तथा परम्पराओं को एकाकार कर देने वाला महत्वपूर्ण संस्कार है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में बने वीडियों कॉन्फ्रेसिंग कक्ष से दमोह जिले के तेदुंखेड़ा में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर तथा उत्तरप्रदेश के विधान परिषद के सदस्य डॉ. महेन्द्र सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह के नवदंपतियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने नवदंपतियों के सुखमय तथा खुशहाल जीवन की कामनाएं की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर एक माता-पिता को अपनी बिटिया के विवाह की चिंता से मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत विवाह करने वाली बिटिया को 55 हजार रुपये की मदद दी जा रही है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि वे विवाह के दौरान होने वाली कुरीतियों को दूर करें और समाज को आडम्बरों से मुक्त रखें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत होने वाले विवाह समारोह सामाजिक सद्भाव के अनुपम अनुष्ठान भी बन रहे हैं, यहां जहां एक ओर विवाह हो रहें हैं वहीं निकाह भी कराये जा रहे है। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को पराया नहीं बल्कि अपना समझा जाये।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

24 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

24 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

24 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

1 day ago