दुनिया

पाक को मिली पहली महिला चीफ जस्टिस

लाहौर । पाकिस्तान के लाहौर हाईकोर्ट में गुरुवार को आलिया नीलम ने चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। पंजाब प्रांत के न्यायिक इतिहास में ये पहली बार है जब कोई महिला शीर्ष पद पर बैठी है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बुधवार को उनकी नियुक्ति की मंजूरी दी। जस्टिस आलिया नीलम को पंजाब गर्वनर सरदार सलीम हैदर खान ने शपथ दिलाई। इस दौरान पंजाब की पहली महिला सीएम मरियम नवाज भी मौजूद थीं। 58 साल की आलिया नीलम पाकिस्तान के न्यायिक इतिहास में दूसरी ऐसी महिला हैं जिन्होंने चीफ जस्टिस का पद संभाला है। सबसे पहले 2018 में सईदा ताहिरा सदरफ ने बलूचिस्तान हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस का पद संभाला था। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में 2021 में पहली बार जस्टिस आयशा ए. मलिक की नियुक्ति हुई थी।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

1 day ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

1 day ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

1 day ago