दुनिया

नेपाल में भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में बह गईं दो बसें,7 भारतीयों समेत 62 यात्री लापता

काठमांडू। नेपाल के पोखड़ा में एक बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 3 बजे हुए एक जबरदस्त भूस्खलन के चलते दो यात्री बसे त्रिशूली नदी में बह गईं,जिसमें कुल 63 यात्री सवार थे। इसमें कई लोगों की मौत हो गई है मरने वालों में 7 भारतीय भी शामिल हैं। नारायणघाट-मुगलिंग सड़क खंड के सिमलताल में यह घटना हुई है। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने कहा है कि काठमांडू जाने वाली एंजेल बस और राजधानी से गौर जा रही गणपति डीलक्स में सुबह करीब साढ़े तीन बजे त्रिशूली नदी में बह गईं। पुलिस ने बताया कि काठमांडू जा रही बस में 24 लोग सवार थे और दूसरी में 41 लोग सवार थे। गणपति डीलक्स में सवार तीन यात्री बस से कूदकर भागने में सफल रहे। इस हादसे में 7 भारतीय नागरिक की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

इस हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ ने सभी सरकारी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और बचाव का निर्देश दिया। दहल ने एक्स पर लिखा, नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बसों के बह जाने और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान के बाद लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की खबरों से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की तलाश करने और उन्हें प्रभावी ढंग से बचाने का निर्देश देता हूं। इस बीच काठमांडू से भरतपुर के लिए सभी उड़ानें दिन के लिए रद्द कर दी गई हैं क्योंकि मौसम खराब बना हुआ है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

24 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

24 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

24 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

24 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

24 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

1 day ago