दुनिया

आज भारत आत्मविश्वास से भरा है, हमारा टैलेंट देखकर दुनिया अंचभित है,मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे पीएम मोदी ने बताई मन की बात

मॉस्को। पीएम नरेंद्र मोदी रूस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। पीएम मोदी आज मोस्को में भारतीय समुदाय से मिले, वहां मौजूद लोगों ने मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने इस अवसर पर कहा कि मैं आज यहां अकेले नहीं आया हूं बल्कि अपने साथ देश की मिट्टी और 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।

पीएम मोदी ने कहा आज 9 जुलाई है, इस दिन की खास बात ये है कि मैंने इस दिन भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से मुझे तीसरी बार पीएम पद की शपथ लिए हुए एक महीना हो गया है। बता दें कि इससे एक दिन पहले पीएम मोदी सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे जहां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका स्वागत किया था।

पीएम मोदी ने कहा कि मैंने शपथ ली थी कि तीसरी बार पीएम बनने पर तीन गुनी रफ्तार से काम करूंगा। इस सरकार में तीन का अंक छाया हुआ है। हमें तीन गुनी रफ्तार से काम करना है। हमारा लक्ष्य भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाना है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाना है। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया हिंदुस्तान का टैलेंट देखकर अचंभित है। दुनिया कहती है कि भारत बदल रहा है, आज भारत में लाखों स्टार्टअप है। भारत जो ठान लेता है, पूरा करता है।

उन्होंने कहा कि भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन का सबसे बड़ा मॉडल है। विदेशों में रहने वाले भारतीय आज भारत पर गर्व करते हैं। 2014 से पहले हताशा-निराशा ने हमें जकड़ रखा था, लेकिन आज देश आत्मविश्वास से भरा है। एक ही बीमारी के दो मरीज अस्पताल में हो, उतने ही सामर्थ्यवान डॉक्टर हो, लेकिन एक मरीज निराशा में डूबा हो, दूसरा आत्मविश्वास से भरा हुआ हो तो आपने देखा होगा आत्मविश्वास से भरा हुआ मरीज जल्द ठीक होकर चला जाता है। आज देश आत्मविश्वास से भरा है, ये हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पूंजी है।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago