देश

एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधारोपण की पहल देश के लिए मिसाल : PM मोदी

दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में राजधानी भोपाल में बड़ी संख्या में पौधरोपण कर एक दिन में 12 लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड स्थापित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भोपाल के नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भोपाल के मेरे भाई-बहनों की यह पहल देश भर के लिए मिसाल है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे प्रयास पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा सदैव देश का सामूहिक संकल्प बनकर जन सहभागिता के माध्यम से इतिहास रचती रही है। स्वच्छता अभियान से देश की तस्वीर बदलने से लेकर कोरोना को पराजित करने तक देश ने प्रधानमंत्री मोदी के आहवान पर विश्व के सामने अद्भुत मिसाल पेश की। निश्चित ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान भी देश में पर्यावरण संरक्षण के साथ मां की सेवा के पवित्र भाव को मजबूती प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने 5.50 करोड़ पौधरोपण का संकल्प साकार करने का बीड़ा उठा लिया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को जम्बूरी मैदान, भोपाल में पौधा रोपकर प्रदेश में इस अभियान की शुरूआत की। राजधानी भोपाल में 300 जगह एक दिन में रिकॉर्ड 12 लाख पौधे रोपे गए। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्रओं ने बड़ी संख्या में पौध रोपण कर अभियान में योगदान किया।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

24 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

24 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

24 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

24 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

1 day ago