प्रदेश

वास्तु अनुसार होगा उज्जैन का संपूर्ण विकास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वंदे भारत ट्रेन से जुड़ेंगे इंदौर, देवास, उज्जैन एवं फतेहाबाद

मुख्यमंत्री सम्राट विक्रमादित्य भवन स्थित नव-निर्मित शिव परिवार मंदिर की मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को उज्जैन में चिंतामण रोड स्थित विद्या भारती के क्षेत्रीय कार्यालय सम्राट विक्रमादित्य भवन स्थित दक्षिण भारतीय द्रविड़ शैली में नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सम्मिलित होकर यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। साथ ही शिव परिवार मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरस्वती विद्या मंदिर महाकालपुरम् के विक्रमादित्य भवन के समीप प्रस्तावित नवीन भवन निर्माण स्थल का भूमि पूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई शिक्षा नीति आधारित विद्या भारती की पुस्तकों का विमोचन किया।

देवी अहिल्याबाई ने संपूर्ण भारत में सनातन संस्कृति का किया अभ्युदय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्या भारती के शिक्षा के क्षेत्र में किए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल दक्षिणमुखी हैं और विक्रमादित्य परिसर स्थित नवनिर्मित शिव परिवार मंदिर के दक्षिण द्रविड़ शैली में बना होने पर हर्ष व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वी जयंती वर्ष पर नमन कर उल्लेखनीय कार्यों का वर्णन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अहिल्याबाई के खासगी ट्रस्ट की निजी राशि से अहिल्याबाई ने मुगलों द्वारा तोड़े गए काशी विश्वनाथ, सोमनाथ, द्वारिका आदि मंदिरों को मुगलों के सामने ही पुनर्स्थापित कर सनातन संस्कृति के अभ्युदय की संपूर्ण देश में धारा प्रवाहित की और राष्ट्रीय चेतना का विकास किया। गंगा किनारे स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिदिन सुबह पूजन के लिए रामेश्वरम के जल चढ़ाने की परंपरा शुरू कर देवी अहिल्याबाई ने देश को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में बांधा। यह व्यवस्था आज 300 वर्ष बाद भी निर्बाध रुप से जारी है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के हृदय की विशालता का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति सभी का स्वागत करती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंच पर से विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि चिंतामन गणेश मंदिर रोड फोरलेन होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि महाकाल मंदिर को इंदौर स्थित अरविंदो कॉलेज तक 42 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। क्षेत्रीय विकास, आवागमन सुविधा व ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए उज्जैन-देवास-इंदौर-फतेहाबाद को तेज गति वाली वंदे मेट्रो से जोड़ा जाएगा, इससे उज्जैन के साथ आसपास के सभी जिलों का चौमुखी विकास होगा। चिंतामण गणेश रेलवे स्टेशन को नागदा से कनेक्ट कर दिल्ली, मुंबई आदि शहरों से आवागमन की सुविधा का विस्तार सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उज्जैन का संपूर्ण विकास वास्तु अनुसार होगा, जिससे जिले में अनंत काल तक समृद्धता रहेगी।

इस अवसर पर  1008 महंत योगी पीर रामनाथ महाराज,  1008 महंत श्याम गिरी महाराज राधे राधे बाबा,  रामजी आरावकर,  विवेक शेण्ड्ये,  अखिलेश मिश्रा, सांसद  अनिल फिरोजिया, विधायक  अनिल जैन कालुहेडा आदि संगठन सदस्य व जन-प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Gaurav

Recent Posts

India’s Business Activity Slows in September, HSBC Survey

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,23 Sep'24 India's business activity expanded at a slower pace in…

2 hours ago

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

1 day ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

1 day ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago