देश

हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राजभवन में ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन तीसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। गुरुवार शाम 5 बजे उन्होंने राजभवन पहुंच झारखंड के मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को शपथ दिलाई।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन आज गरुवार शाम 5 बजे राजभवन पहुंच झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुए हैं। उन्होंने बाहर आते ही मुख्यमंत्री बनने के लिए जरुरी कार्रवाई की और जैसा कि पहले कहा जा रहा था कि वो 7 जुलाई को शपथ लेंगे, लेकिन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा सूबे में सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने आज ही शपथ ले ली है। दरअसल जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने फैसला लिया कि हेमंत सोरेन गुरुवार यानी आज ही शपथ लेंगे।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

1 day ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

1 day ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

1 day ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

1 day ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

1 day ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

1 day ago