दुनिया

भारतीय मजूदर की मौत पर……इटली की पीएम हुईं भावुक, खाई कसम

रोम । इटली में भारतीय नागरिक सतनाम की मौत से पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना से इटली को सबसे ज्यादा झटका लगा है। पूरी दुनिया में इटली की छवि धूमिल हुई है, क्योंकि देश में काम करने गए एक भारतीय मजदूर की मौत हो गई। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को इस बात से बड़ा गुस्सा है। जॉर्जिया मेलोनी का मन अशांत है। संसद में सिंह का नाम लेकर जिस तरीके से जॉर्जिया मेलोनी भावुक हुईं। उसके बाद पूरी दुनिया की निगाहें मानों इटली पर आकर रूक गई। रूंधे गले से न सिर्फ उस शख्स का नाम मेलोनी ने लिया बल्कि कुछ ऐसा कहा कि संसद में मौजूद हर सांसद सीट से खड़ा हो गया। फिर पूरी संसद में केवल तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई पड़ने लगी। मेलोनी ने अमानवीय वजहों से मौत का शिकार हुए भारतीय सतनाम को संसद में श्रद्धांजलि दी और दोषियों को सख्त सजा देने का भरोसा दिया। मेलोनी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्‍होंने कहा, मामले में सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मेलोनी काफी भावुक दिखाई दी। इतना ही नहीं, इटली के कई ट्रेड यूनियन ने घटना को क्रूर बताया है। वे सतनाम सिंह के परिवार को आर्थिक मदद देने की भी बात कह रहे हैं।

बता दें कि इटली उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब पंजाब के भठिंडा जिले के रहने वाले सतनाम सिंह की इटली में मौत हो गई। सिंह का लातिना में स्ट्रॉबेरी की पैकिंग करने वाली मशीन से हाथ कट गया था जिसके बाद उनके नियोक्ता ने सिंह को बिना चिकित्सा उपचार के छोड़ दिया था।

भारत ने इटली से उस भारतीय श्रमिक की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने को कहा, जिसे भारी कृषि मशीनरी से उसका हाथ कट जाने के बाद उसके नियोक्ता ने उसे बिना चिकित्सकीय सहायता के सड़क पर फेंक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

5 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

5 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

5 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

5 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

5 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

5 hours ago