प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदलते दौर के भारत में अनेक क्षेत्रों में हो रही है प्रगति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ “मन की बात” कार्यक्रम का प्रसारण सुना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बाग मुगलिया स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों को सुना। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में यह बदलते दौर का भारत है। अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रविवार को “मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जहां बंगलौर में देव भाषा संस्कृत बोलने वालों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी वहीं पूरी दुनिया में योग दिवस पर हुए कार्यक्रमों का विवरण भी दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत में आकाशवाणी केंद्र से प्रसारण की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने इस कार्यक्रम से आंध्रप्रदेश में कॉफी उत्पादन की जानकारी भी प्रदान की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में पौधा भी लगाया। मुख्यमंत्री ने आम का पौधा रोपा। उनके साथ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, सुमित पचौरी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य विषयों पर चर्चा के साथ ही विभिन्न देशों में योग दिवस पर हुए कार्यक्रमों का ब्यौरा भी दिया।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

11 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

11 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

11 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

11 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

11 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

11 hours ago