प्रदेश

विशेष योग्यता रखने वाले व्यक्तित्व सदैव सम्मान के पात्र – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी में हुआ दीक्षांत समारोह

अभिनेता रघुवीर यादव, कबीर भजन गायक कालूराम बामनिया सहित 12 विभूतियों को मानद उपाधि और स्नातकों को मिली उपाधि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली हस्तियों को एक मंच पर सम्मानित करना एक तरह की राष्ट्र कल्याण की गतिविधि है। प्रदेश के पद्मश्री सम्मान प्राप्त कबीर भजन गायक कालूराम बामनिया, प्रख्यात अभिनेता रघुवीर यादव और आचार्य पुंडरीक गोस्वामी सहित 12 विशिष्ट प्रतिभाओं को मानद उपाधि देकर मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन प्रतिभाओं सहित यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों को उपाधि प्राप्त होने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की। विधायक रामेश्वर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विशेष योग्यता रखने वाले व्यक्तित्व सदैव सम्मान के पात्र होते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भारत के सुरक्षा सलाहकार के रूप में श्री अजीत कुमार डोभाल के सेवाएं लेने का उदाहरण देते हुए कहा कि योग्यता को प्रोत्साहन से राष्ट्र का हित सुनिश्चित होता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मानसरोवर यात्रा पर जाने के लिए श्रद्धालुओं के लिए चीन द्वारा उत्पन्न की गई बाधाओं को दूर करते हुए अन्य मार्ग के रूप में समाधान निकाला। आज भारत विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों में शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा प्राप्त करना, कागज से बनी डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि जीवन में यश दिलवाने वाली प्रक्रिया है, जो सभी के मन में अमिट छाप छोड़ने में सक्षम होती है। इस पृथ्वी पर ऐसे भी उदाहरण मिलते हैं, जब अष्टावक्र जैसे उद्भट विद्वान और महान ऋषि की हंसी उड़ाने से भी लोग नहीं चूके, लेकिन प्रतिभा को छुपाया नहीं जा सकता। मानसरोवर विश्वविद्यालय द्वारा संगीत, साहित्य, शिक्षा, आध्यात्म, अभिनय और अन्य क्षेत्रों से जुड़ी विशेष प्रतिभाओं को मानद उपाधि प्रदान किया जाना लाखों लोगों को प्रेरणा देने वाला कार्य है।

प्रारंभ में ग्लोबल यूनिवर्सिटी की ओर से कुलपति मंजुला तिवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। गौरव तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। मंच पर आरोग्य भारती के पदाधिकारी डॉ. अशोक वार्ष्णेय एवं ए.एस. यादव, निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के सभापति  भरत शरण सिंह भी उपस्थित थे। प्रारंभ में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अतिथिगण ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago