भोपाल : मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता प्रभात झा की तबियत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। इससे पहले तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संगठन महामंत्री हितानंद बंसल हॉस्पिटल पहुंचे। झा का दो दिन से न्यूरो संबंधी बीमारी के चलते बंसल अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद उनको दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने झा की तबियत की जानकारी ली और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज की समुचित व्यवस्था को लेकर बातचीत की है
तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही सीएम मोहन यादव अस्पताल पहुंचे। वहीं, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रभात झा को देखने के लिए पहुंच गए हैं। प्रभात झा दो बार राज्यसभा सांसद रहे हैं। ग्वालियर-चंबल के कद्दावर नेताओं में शामिल हैं।
येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…
इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…
बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…
मॉस्को। आज दुनिया चांद पर पहुंच गई और रोज नई नई तकनीक इजात की जा…
कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…
तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…