दिल्ली : T20 वर्ल्ड कप 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराया। बारबडोस में शनिवार (29 जून) को भारत के सामने साउथ अफ्रीका की चुनौती होगी। इसके साथ भारत ने 2022 में सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार का बदला ले लिया। इससे पहले उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर होने पर मजबूर कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया पिछले साल 2 बार भारत को दर्द दिया था। वनडे वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हराया था।
भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 और 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था। दोनों संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे थे। अब टीम इंडिया 10 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है। भारतीय टीम एक साल के अंदर लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में भी टीम इंडिया फाइनल में पहुंची थी। वहीं, इंग्लैंड को भारत ने लगातार दूसरे आईसीसी टूर्नामेंट में शिकस्त दी है। इससे पहले टीम इंडिया ने 2023 वनडे विश्व कप में भी इंग्लैंड को हराया था।
गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में गुरुवार (27 जून) को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं। बारिश के कारण टॉस में लगभग 1.50 घंटे की देरी हुई। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे के बजाय 9.15 पर शुरू हुआ। भारतीय पारी में बारिश ने खलल डाला। भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर 57 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 47 रन बनाए। हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 23 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन ने 3 विकेट लिए। रीस टॉप्ले,जोफ्रा आर्चर और सैम करन और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिले।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…