राजनीति

बीजेपी-कांग्रेस दोनों संविधान को कर रहे खत्म, बचाने का कर रहे नाटक , बसपा सुप्रीमो मायावती ने संवाददाता सम्मेलन में लगाए आरोप

लखनऊ। आपातकाल की बरसी पर बीजेपी संविधान को लेकर कांग्रेस को निशाना बना रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन मोदी सरकार पर आरोप लगा रहा है कि बीजेपी संविधान खत्म करना चाहती है। दोनों ही एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए खुद को संविधान और लोकतंत्र का सबसे बड़ा रक्षक होने का दावा कर रहे हैं लेकिन इस बीच बहुजन समाजपार्टी की मुखिया मायावती ने एनडीए और इंडिया गठबंधन पर आरोल लगाया है कि ये दोनों मिलकर संविधान को धीरे-धीरे खत्म कर रहे हैं। लखनऊ में संवाददाता सम्मेलन में मायावती बीजेपी और कांग्रेस पर बरसीं।

संसद में विपक्षी सांसदों द्वारा सत्ता पक्ष को संविधान की प्रतियां दिखाये जाने के मुद्दे पर मायावती ने कहा कि ये दोनों ही पार्टियां एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। मायावती ने आरोप लगाया कि इन दोनों ने ही संविधान को जातिवादी, सांप्रदायिक और पूंजीवादी बना दिया है। मायावती ने यह भी आरोप लगाया है कि सत्तापक्ष और विपक्ष की आपस में मिलीभगत है और जबरदस्ती संविधान बचाने का नाटक कर रहे हैं।

मायावती ने आरोप लगाया है कि दोनों ही अपने राजनीतिक स्वार्थ पूरे करने के लिए भारतीय संविधान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर संविधान में इतने संशोधन कर दिये कि अब ये समतामूलक और धर्मनिरपेक्ष नहीं बल्कि पूंजीवादी, जातिवादी और सांप्रदायिक संविधान बनकर रह गया है। मायावती ने आगे कहा कि ये दोनों ही पार्टियां आरक्षण समाप्त करना चाहती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह दोनों पार्टियां एससी, एसटी और आदिवासी वर्ग को संविधान का लाभ नहीं देना चाहती हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

3 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

3 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

3 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

3 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

3 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

3 hours ago