Categories: ख़बरे

पासपोर्ट के लिए वेरिफिकेशन करवाने में अब नहीं चलेगी पुलिस की मनमानी ,विदेश मंत्रालय ने ‘एम पासपोर्ट पुलिस ऐप’ बनाया, लोग नहीं होंगे परेशान

नई दिल्ली। पासपोर्ट बनाने में लोगों को कई सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। पासपोर्ट बनवाने में सबसे बड़ी दिक्कत पुलिस वेरिफिकेशन में आती है। अब विदेश मंत्री जयशंकर ने घोषणा की है कि पुलिस वेरिफिकेशन में नहीं चलेगी मनमानी। पासपोर्ट बनवाना अब और आसान हो जाएगा। इसके लिए विदेश मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के साथ मिलकर एक उपाय पर काम कर रहा है, जिससे कि लोगों को चंद दिनों में पासपोर्ट मिल जाए।

सोमवार को पासपोर्ट सेवा दिवस के मौके पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि बेहतर पासपोर्ट सेवा के लिए मंत्रालय ने 440 पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्रों की स्थापना की है। इसके अलावा 93 पासपोर्स सेवा केंद्र बनाएं हैं। देश में इस समय 533 पासपोर्स प्रोसेसिंग सेंटर और 37 रिजिनल पासपोर्ट ऑफिस हैं। विदेश मंत्रालय ने विदेश में मौजूद 187 भारतीय मिशनों को भी इससे जोड़ा गया है।

पासपोर्ट बनवाने में सबसे बड़ी दिक्कत पुलिस वेरिफिकेशन में आती है। इसमें काफी समय लगता है। कई बार तो पुलिस वेरिफिकेशन के नाम पर आवेदकों को परेशान भी किया जाता है। ऐसे में विदेश मंत्रालय इस परेशानी को दूर करने में लगा है। जयशंकर ने कहा कि पुलिस वेरिफिकेशन में तेजी लाने के लिए ‘एम पासपोर्ट पुलिस ऐप’ बनाया गया है। इससे 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 9 हजार पुलिस थानों को जोड़ा गया है। साथ ही पेपेरलेस डॉक्यूमेंटेशन के लिए पासपोर्ट सेवा सिस्टम को डीजी लॉकर से जोड़ा गया है। इससे पुलिस वेरिफिकेशन का काम आसान हो जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि विदेश मंत्रालय ने बीते साल 2023 में पासपोर्ट से जुड़ी 1.65 करोड़ सेवाएं दीं। 2023 में मासिक पासपोर्ट आवेदन 14 लाख को पार कर गए थे। उन्होंने आगे कहा कि पासपोर्ट नागरिकों के विकास में अहम भूमिका अदा करते हैं। इससे देश के विकास पर सीधे असर पड़ता है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

11 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

11 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

11 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

11 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

11 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

11 hours ago