Categories: ख़बरे

जनता पर महंगाई की डबल मार, बिगड़ा घरों का बजट ; आलू, प्याज, टमाटर के बाद अब दालों की बढ़ीं कीमतें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म होते ही अब महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। आलू, प्याज, टमाटर के बाद अब दाल भी गरीबों की थाली से गायब हो गई है। इस महंगाई में गरीब खाए तो क्या खाए। इस पर लोगों का कहना है कि आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपया वाली कहावत चरित्रार्थ हो रही है। महंगाई का आम जनता पर प्रकोप जारी है।

जून के महीने में प्याज, हरी सब्जियों, आलू, टमाटर के दाम में बढ़ोतरी हुई। इसके बाद दाल की कीमतों में आई तेजी ने घर का बजट ही बिगाड़ दिया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में दाल की कीमतों में 1.1 फीसदी का इजाफा हुआ है। वहीं, तूअर और उड़द के दाम तीन फीसदी तक बढ़े हैं। प्याज की कीमतों में भी 67 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जून में टमाटर सबसे मंहगा बिक रहा है। लगातार टमाटर की कीमतों में तेजी आ रही है।

मिनिस्ट्री और कंज्यूमर अफेयर ने दाल की कीमतों को लेकर आंकड़ें जारी किये हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक 31 मई को चने दाल 86.12 रुपए प्रति किलोग्राम थी। 19 जून तक कीमतों में 2.13 फीसदी का इजाफा के साथ इसके दाम 87.96 रुपए हो गए हैं। तूअर यानी अरहर दाल 31 मई तक इसका भाव 157.2 रुपए प्रति किलो था, जो 19 जून तक 4.07 रुपए बढ़कर 161.27 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया।

जून में मूंग की दाल की कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली है। 31 मई को इनके दाम 118.32 रुपए थे जो 19 जून तक 119.04 रुपए हो गए। उड़द दाल की कीमतों में भी ज्यादा तेजी नहीं आई है। 31 मई को उड़द दाल 125.79 रुपए प्रति किलो थी जो 19 जून तक 126.69 रुपए प्रति किलो हो गई थी। मसूर दाल में मामूली तेजी आई। 19 जून को इसकी कीमत 94.12 रुपए प्रति किलोग्राम थी जो 31 मई को 93.9 रुपए प्रति किलो थी।

इस माह आलू की कीमतों में करीब आठ फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। 31 मई को आलू 29.82 रुपए प्रति किलो के भाव से बिक रहा था जो जून में चढ़कर 32.23 रुपए प्रति किलो हो गया। दिल्ली में आलू की कीमत 30 रुपए प्रति किलोग्राम है।

दिल्ली में प्याज की कीमतों में 67 फीसदी का इजाफा हुआ। वहीं, अगर देश के अन्य राज्यों की बात करें तो इसमें करीब 18 फीसदी की तेजी आई। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बताया गया है 31 मई तक प्याज के दाम 30 रुपए प्रति किलो थे, जो 19 जून तक 50 रुपये प्रति किलो पहुंच गए। देश में औसतन इसकी कीमत 37.83 रुपए प्रति किलो हो गई।

प्याज, आलू के बाद टमाटर की कीमतों में भी तेजी आई। सबसे ज्यादा दाम टमाटर के बढ़े हैं। 31 मई को अच्छी क्वालिटी के टमाटर 34.15 रुपए प्रति किलो थे जो जून में 44.9 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं। दिल्ली में इनके दाम 28 रुपए से बढ़कर 33 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

24 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

24 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

24 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

24 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

24 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

24 hours ago