नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 लोकसभा सीटों पर चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें हरियाणा- तमिलनाडु की दो-दो सीटें शामिल हैं। वहीं छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की एक-एक सीटें हैं। 8 सीटों में से भाजपा को 3 और कांग्रेस को 2 सीटों में जीती मिली थी। वहीं, 3 सीटें अन्य पार्टियों के खाते में गईं।
चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी। आयोग अब इन 8 सीटों की 92 पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम की जांच करेगा। इसके अलावा आयोग ने आंध्रप्रदेश और ओडिशा की 3 विधानसभा सीटों के ईवीएम के जांच के आदेश दिए हैं। आयोग यहां के 26 पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम में गड़बड़ी की जांच करेगा।
हरियाणा में 2 सीटों की ईवीएम चेक होंगी
राज्य की करनाल और फरीदाबाद सीट की ईवीएम चेक कराई जाएगी। करनाल से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को चिट्ठी लिखकर ईवीएम की जांच करने की मांग की थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी।
छत्तीसगढ़ में कांकेर लोकसभा सीट
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ की कांकेर लोकसभा सीट पर ईवीएम की जांच कराई जाएगी। कांकेर से भाजपा के भोजराज नाग ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 1884 वोटों से हराया है। इसके बाद कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई। इससे पहले भी मतगणना के दिन रिकाउंटिंग के चलते इस सीट का परिणाम सबसे देर से आया था।
महाराष्ट्र में अहमदनगर लोकसभा सीट
महाराष्ट्र की अहमदनगर लोकसभा सीट से चुनाव हारने वाले भाजपा उम्मीदवार सुजय विखे पाटिल ने ईवीएम माइक्रोकंट्रोलर के वेरिफिकेशन की मांग की थी। उन्हें शरद पवार की पार्टी एनसीपी के उम्मीदवार नीलेश लंके ने लगभग 29 हजार वोटों से हराया था।
तमिलनाडु में वेल्लोर सीट
तमिलनाडु के वेल्लोर सीट से भाजपा उम्मीदवार एसी शनमुगम ने ईवीएम जांच की मांग की है। यहां डीएमके के कथिर आनंद ने उन्हें 2.15 लाख वोटों से हराया था। चुनाव आयोग यहां के 14 पोलिंग स्टेशन के ईवीएम की जांच करेगा। वहीं, राज्य की विरुधुनगर सीट के 14 पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम की जांच होगी। यहां कांग्रेस के मनिकम टैगोर बी ने 4379 वोटों से डीएमडीके कैंडिडेट विजयप्रभाकरन वी को हराया था।
आंध्र प्रदेश में विजयनगरम सीट
आंध्र प्रदेश की विजयनगरम सीट से युवजन श्रमिका रायथू कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट बेलाना चन्द्रशेखर ने आयोग से शिकायत की थी। वे तेलुगु देशम पार्टी के उम्मीदवार अप्पलानायडू कालीसेटी से 2.49 लाख वोटों से हार गए थे।
तेलंगाना में जहीराबाद सीट
तेलंगाना की जहीराबाद सीट पर आयोग 20 पोलिंग स्टेशन पर ईवीएम की जांच करेगा। यहां कांग्रेस के सुरेश कुमार शेटकर ने भाजपा उम्मीदवार बीबी पाटिल को खो 46 हजार वोटों से हराया था।
चंडीगढ़
चुनाव आयोग ने हरियाणा की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की जांच के आदेश दिए हैं। इनमें करनाल और फरीदाबाद सीट शामिल है। इनकी अब ईवीएम चेक कराई जाएंगी। करनाल से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर चुनाव जीते हैं। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की ओर से चुनाव के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी की गई थी। इसके अलावा चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग ने हरियाणा के अलावा आंध्र प्रदेश की एक सीट के 2 बूथों, छत्तीसगढ़ की एक सीट के 4 बूथों, महाराष्ट्र की एक सीट के 40 बूथों, तमिलनाडु की 2 सीटों के 20 बूथों और तेलंगाना की एक सीट के 20 बूथों की ईवीएम चेक कराने का भी फैसला लिया है।
करनाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा ने चुनाव आयोग को चि_ी लिखकर ईवीएम की जांच करने की मांग की थी। वहीं, फरीदाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप ने भी गड़बड़ी की आशंका जताई थी। चुनाव आयोग की ओर से कहा गया है कि लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत के 8 आवेदन आए थे। इनमें हरियाणा के करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट के भी नाम शामिल थे। इनमें ईवीएम की मेमोरी और माइक्रो कंट्रोलर की जांच की मांग की गई थी।
इन दोनों सीटों पर भाजपा जीती
करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। करनाल से हरियाणा के साढ़े नौ साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर ने कांग्रेस के उम्मीदवार दिव्यांशु बुद्धिराजा को हराया। खट्टर यहां से 2 लाख 32 हजार 577 वोटों के बड़े अंतर से जीते थे। खट्टर का यह पहला लोकसभा चुनाव था। इसके बाद वह मोदी 3.0 कैबिनेट में मंत्री बन चुके हैं। उन्हें शहरी विकास एवं आवास और ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट पर भाजपा ने कृष्णपाल गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। यहां से उन्होंने कांग्रेस के महेंद्र प्रताप सिंह को हराकर जीत हासिल की। गुर्जर ने यह सीट 1 लाख 72 हजार 914 वोटों के अंतर से जीती थी। जीत के बाद कृष्णपाल गुर्जर भी लगातार तीसरी बार मोदी कैबिनेट में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए हैं। उन्हें अमित शाह के साथ सहकारिता विभाग दिया गया है।
कांग्रेस उम्मीदवार चेक करेंगे ईवीएम
चुनाव आयोग के मुताबिक करनाल और फरीदाबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवारों को ईवीएम चेक करवाई जाएगी। करनाल लोकसभा सीट से करनाल में 2 ईवीएम और पानीपत सिटी की 2 ईवीएम चेक कराई जाएंगी। यानी करनाल लोकसभा सीट की 4 ईवीएम चेक की जाएंगी। वहीं, फरीदाबाद लोकसभा सीट के बडक़ल बूथ की 2 ईवीएम चेक कराई जाएंगी।
करनाल उम्मीदवार बुद्धिराजा बोले- 2 लाख जमा किए
करनाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि हमने 4 बूथों पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत की थी। इसके लिए आयोग में 2 लाख रुपए भी जमा कराए। हालांकि आयोग ने यह व्यवस्था पहली बार की है, लेकिन कमीशन की ओर से टेक्निकल एसओपी जारी नहीं की गई है कि वह ईवीएम कैसे चेक कराएंगे। हालांकि आयोग ने भरोसा दिया है कि ईवीएम की जांच को लेकर उनकी पूरी संतुष्टि कराएंगे। मैं खुद भी इंजीनियर हूं। इसलिए मैं खुद इसकी तह तक जाऊंगा। इसके साथ ही हम आयोग पर एसओपी जारी कराने के लिए दबाव बना रहे हैं।
पहली बार ऐसा हो रहा…
यह पहली बार है कि चुनाव आयोग ने ईवीएम चेक कराने को लेकर गाइड लाइन जारी की है। 4 जून को काउंटिंग से पहले 1 जून को आयोग की ओर से यह गाइडलाइन आई थी। इसमें यह प्रावधान किया गया है कि रिजल्ट आने के बाद जो भी सेकेंड पोजिशन वाला उम्मीदवार है, वह ईवीएम चेक कराने के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए आयोग की ओर से एक ईवीएम चेक कराने के लिए 50 हजार रुपए की फीस रखी गई है। हालांकि इसके लिए उम्मीदवार को रिजल्ट आने के 7 दिन के भीतर ही आवदेन किया जाना जरूरी है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…