Categories: ख़बरे

वायनाड सीट दोबारा जीतना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस 99 सीटों पर जीत दर्ज करा, देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के बन गई है। यहां दो सीटों से जीत दर्ज कराने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया, जिससे अब कांग्रेस के खाते में कुल 98 सीटें रह गई हैं। राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश की परंपरागत रायबरेली सीट को अपने पास ही रखा है। लोकसभा सचिवालय ने इस बात की जहां जानकारी दी।

कांग्रेस सूत्रों ने जानकारी दी है कि पार्टी चुनाव में अब वायनाड सीट से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाकर  उतरेगी। वायनाड को दोबारा जीतना कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती का काम होगा, क्योंकि पीएम मोदी चाहेंगे कि यह सीट अब उनके पाले में आए।

लोकसभा बुलेटिन में बताया गया है कि राहुल गांधी का इस्तीफा 18 जून को स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद तमाम कयासों और अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि राहुल गांधी के वायनाड से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर प्रियंका गांधी पार्टी की प्रत्याशी होंगी और वो ही वायनाड उपचुनाव लड़ेंगी। राहुल गांधी ने इस बात की घोषणा करते हुए पत्रकारों से बात भी की। इस दौरान वो काफी भावुक नजर आए। भावनाओं से भरे  राहुल ने कहा कि अब रायबरेली और वायनाड को दो-दो सांसद मिलेंगे। दरअसल उपचुनाव जीतने के बाद प्रियंका गांधी वायनाड का प्रतिनिधित्व कर सकेंगी और रायबरेली से राहुल हैं। ऐसे में दोनों ही लोकसभा सीटों पर राहुल और प्रियंका मिलकर काम करते देखे जाएंगे, जिसकी घोषणा खुद राहुल और प्रियंका कर चुके हैं।

वायनाड सीट के उपचुनाव को लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी को पूरे-जोर-शोर के साथ मैदान में उतरना होगा, जो मेहनत पहले की गई थी, उससे कहीं ज्यादा करनी होगी, तभी यहां से प्रियंका को जीत हासिल हो सकेगी। इसकी वजह बताने वाले भी यह कह रहे हैं कि चूंकि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी इस सीट को अपने पाले में लाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। इसलिए अब चुनौती बड़ी है इसलिए हर पल इस पर नजर रखने और रणनीति के तहत काम करने की आवश्यकता है।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago