Categories: ख़बरे

राम मंदिर में तैनात सुरक्षा जवान की गोली लगने से मौत, हड़कंप मचा, भारी फोर्स तैनात

अयोध्या : अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में गोली चलने और संदिग्ध परिस्थितियों में एक जवान की मौत होने की खबर है। घटना बुधवार अल सुबह 5.25 बजे की बताई जा रही है। गोली चलने की घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। इस घटना में मंदिर परिसर में तैनात एसएसएफ के जवान की गोली लगने से संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर परिसर में बुधवार सुबह करीब 5.25 बजे गोली चलने की घटना घटित हो गई। इस घटना से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुन साथी सुरक्षाकर्मी घटना स्थल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि जवान को गोली लगी हुई है। घायल जवान साथी को उन्होंने अस्पताल भेजा। जानकारी अनुसार गोली लगने से जवान की हालत गंभीर बनी हुई थी, जिसे देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल जवान को मृत घोषित कर दिया। संदिग्ध परिस्थिति में हुई जवान की मौत से मंदिर परिसर में हड़कंप के साथ ही डर और भय का वातावरण बन गया। सूचना पर आईजी और एसएसपी घटना स्थल पहुंचे थे। इसके साथ ही घटनास्थल की जांच की गई है। इस घटना में मृत जवान का नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा (उम्र 25 वर्ष) है। उक्त जवान अंबेडकरनगर के निवासी बताए गए हैं। घटना स्थल पहुंची फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुट गई है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि यह मामला आत्महत्या या हादसा भी हो सकता है। जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की वजह और स्पष्ट हो सकेगी।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

21 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

26 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

31 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

35 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

38 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

42 mins ago