Categories: ख़बरे

जल गंगा संवर्धन अभियान को मिला अपार जनसहयोग : मुख्यमंत्री डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन की दिलाई शपथ

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत मोदी का चोपड़ा का हुआ कायाकल्प

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक हमारे नदी, कुएं, पोखर, तालाब, झरने आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। मुझे बताते हुए खुशी है कि जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। 6 लाख से अधिक लोगों द्वारा अभियान में जनभागीदारी की गई है। जल स्रोतों की संरक्षण के लिए 4000 करोड़ रुपए से अधिक के काम किए जा रहें हैं।

मुख्यमंत्री डॉ यादव उज्जैन में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी को जल स्त्रोत के संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई। पौध-रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक  अनिल जैन कालूहेडा,  विवेक जोशी तथा संभागायुक्त उज्जैन संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मोदी का चोपड़ा जल स्त्रोत का भ्रमण किया और जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध रूप से आपूर्ति बनी रहती है। उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोत मोदी का चोपड़ा का कायाकल्प किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पितृ दिवस की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर सभी को पितृ दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पिता का कर्तव्य अनुपम होता है और पिता के द्वारा सभी कि अपेक्षाएं और आकांक्षा पूरी होती है। उन्होंने कहा कि माता-पिता इस धरती पर भगवान तुल्य होते हैं।

Gaurav

Recent Posts

नसरल्लाह का खात्मा: मौत के डर से ईरान का सर्वोच्च नेता खामेनेई बंकर में छिपा

तेलअवीव। इजरायल के हमले में हिजबुल्लाह के प्रमुख की मौत के बाद ईरान का सर्वोच्च…

11 hours ago

नेतन्याहू के तीखे तेवर बोले- वो तुम्हे मारे इससे पहले तुम उसे मार डालो

न्यूयार्क। इजरायल द्वारा हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या के बाद अपने पहले सार्वजनिक बयान…

11 hours ago

नेपाल में भूस्खलन और बाढ़ से 66 की मौत, कई लोग लापता

काठमांडू। नेपाल में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन और बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है।…

11 hours ago

ट्रम्प ने चुनावी सभा में की अप्रवासियों की निंदा, महिला अपराध पर सख्त दिखे ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध रूप से घुसपैठ करने…

11 hours ago

अमेरिका में हेलेन तूफान ने मचाई तबाही, 50 की मौत, हजारों बेघर

वाशिंगटन। अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन ने 50 से ज्यादा लोगों की जान ले ली…

12 hours ago

राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप नहीं जीते तो यह अमेरिका का आखिरी चुनाव: एलन मस्क

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सियासी गरमाने लगी है। खास बात यह है कि…

12 hours ago