Categories: ख़बरे

बंगाल, सिक्किम, असम समेत 12 राज्यों में हो सकती है भारी बारिशः उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा

नई दिल्ली। केंद्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में बताया है असम और बंगाल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ रहा है जिससे पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम समेत 12 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। आईएमडी ने यूपी, बिहार और झारखंड में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 13 से 17 जून के बीच यूपी के कुछ हिस्सों में लू और हीटवेव चलने की संभावना है। अगले पांच दिनों में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कुछ इलाकों के साथ ही उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, उत्तर-पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और ओडिशा में लू चलने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेंगी और हल्की बारिश भी हो सकती है। एक जून को बारिश का सीजन शुरू होने के बाद से भारत में सामान्य से एक फीसदी कम बारिश हुई है। अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और तेलंगाना में गरज, बिजली कड़कने तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। 13 से 16 जून के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि बिहार, पंजाब, यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड और ओडिशा जैसे उत्तरी और पूर्वी राज्यों में चार-पांच दिनों तक लू चलने की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्रों में समय से पहले मानसून के पहुंचने के बाद उसकी गति धीमी हो गई है। मुंबई में मानसून तय समय से लगभग दो दिन पहले आ गया, लेकिन मध्य और उत्तरी राज्यों में इसके आने में देरी हो सकती है। उत्तरी राज्यों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और 46 डिग्री सेल्सियस के बीच है। जो सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

12 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

12 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

12 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

12 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

12 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

12 hours ago