Categories: ख़बरे

भाजपा ने निभाया वादा,जगन्नाथ मंदिर के खुले चारों द्वार, 500 करोड़ का फंड भी मिलेगा

भुवनेश्वर। ओडिशा की भाजपा सरकार ने 24 घंटे भी नहीं हुए और अपना पहला चुनावी वादा पूरा कर दिया। पार्टी ने वादा किया था कि भगवान जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोल दिए जाएंगे ताकि भक्तों को आसानी से दर्शन हो सकें। गुरुवार को जगन्नाथ पुरी मंदिर के चारों द्वारों को खोला गया। भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव में मंदिर के सभी द्वार खोलने का वादा किया था। दरअसल, बीजू जनता दल प्रशासन ने कोविड महामारी के बाद से ही चार बंद गेट नहीं खोले थे। इसके चलते श्रद्धालुओं की एंट्री सिर्फ एक ही दरवाजे से चल रही थी। एक दिन पहले ही सीएम माझी ने मंदिर के चारों द्वार खोलने की बात कही थी। उन्होंने बुधवार को कहा था, राज्य सरकार ने पुरी जगन्नाथ मंदिर के कल अल सुबह सभी मंत्रियों की मौजूदगी में दोबारा खोलने का फैसला किया है। श्रद्धालुओं सभी चार दरवाजों से जा सकेंगे।

एक दिन पहले ही इससे जुड़ा प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसपर अल सुबह मुहर लग गई। खास बात है कि भाजपा ने ओडिशा विधानसभा चुनाव से पहले मंदिर के दरवाजे खोलने का वादा किया था। गुरुवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंदिर में पूजा की। इस दौरान भाजपा सांसद संबित पात्रा, प्रताप चंद्र सारंगी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सभी द्वार खुलने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, हमने कल कैबिनेट की बैठक में जगन्नाथ मंदिर के चारों द्वार खोलने का प्रस्ताव दिया था। आज सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर इस प्रस्ताव को पास कर दिया गया। मैं अपने विधायकों और पुरी सांसद के साथ मंगला आरती में शामिल हुआ…। जगन्नाथ मंदिर के विकास और अन्य कामों के लिए हमने कैबिनेट में फंड का प्रस्ताव भी दिया है। जब हम अगला बजट पेश करेंगे, तब मंदिर प्रबंधन के लिए 500 करोड़ रुपये का फंड आवंटित करेंगे।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

9 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

12 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

12 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

13 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

13 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

13 hours ago