Categories: ख़बरे

तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को रौंदा,पुलिस रफ़्तार पर नहीं लगा पा रही है ब्रेक ; रफ्तार पर ब्रेक लगाने महिलाएं घरों से बाहर लाठी-डंडे लेकर आ गई…

भिंड। दतिया-मुरैना स्टेट हाईवे पर सोनी रेलवे स्टेशन के पास बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कुछ लोगों को रौंद दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, तभी आक्रोशित लोगों ने पुलिस जवानों से भी झूमाझटकी कर दी। इस दौरान महिलाएं भी घरों से बाहर लाठी-डंडे लेकर आ गई।

सूचना पर कुछ देर बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात काबू में किए। हादसे में घायल हुए लोगों को मेहगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां, प्राथमिकी इलाज के बाद गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना बुधवार देर रात की है।

जानकारी के अनुसार सोनी गांव के श्यामसिंह का पुरा के पास बुधवार को निमंत्रण था। पुरा के बच्चे एकत्रित होकर निमंत्रण खाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान मेहगांव की तरफ से पोरसा जा रही कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे जा रहे लोगों में टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग कार चालक को नीचे उतारकर मारपीट करने लगे। सूचना मिलते ही मेहगांव थाने की डायल 100 से कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो लोग चालक को साथ नहीं ले जाने पर अड़ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी कर दी।

कार की टक्कर से 30 वर्षीय संजय जाटव, मोनू जाटव, अजय जाटव, अभय जाटव, नंदनी जाटव, गौरव जाटव, आकाश जाटव और चार वर्षीय पृथ्वी जाटव घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीआइ शर्मा ने महिलाओं को समझाते हुए कहा कि कोई भी एक व्यक्ति थाने चले और एफआइआर लिखवा दे। लेकिन, महिलाएं हंगामा करने लगी। पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को समझाया और फिर वे शांत हुई।

Gaurav

Recent Posts

Nifty Surpasses 25,750 as Bulls Dominate Dalal Street

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…

7 hours ago

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

10 hours ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

10 hours ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

10 hours ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

10 hours ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

10 hours ago