नई दिल्ली। केंद्र में बीजेपी नीत एनडीए की सरकार बन चुकी है और पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल के 71 सदस्यों में से 70 सदस्य करोड़पति हैं। मंत्रियों की औसत संपत्ति 107.94 करोड़ रुपए है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक मंत्रियों में से छह ऐसे हैं जिनके पास एक अरब से कहीं ज्यादा की संपत्ति है। मंत्रियों ने अपने चुनावी हल्फनामें में दी गई जानकारी के आधार पर एडीआर ने यह आकलन किया है।
राज्य मंत्री डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी 5705.47 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ इस सूची में सबसे ऊपर हैं। दूसरे नंबर पर संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया है तो तीसरे नंबर पर भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री एचडी कुमारस्वामी हैं। नरेंद्र मोदी केबिनेट के मंत्रियों के वित्तीय विवरण प्रदान करने वाली रिपोर्ट से संकेत मिलता है कि उनके बीच औसत संपत्ति 107.94 करोड़ रुपए है। सबसे अमीर मंत्री डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी की संपत्ति में 5598.65 करोड़ रुपए की चल और 106.82 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति शामिल है। पेम्मासानी टीडीपी की टिकट पर आंध्र प्रदेश के गुंटूर सीट से जीते हैं। संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कुल 424.75 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की है। उनकी चल संपत्ति में 62.57 करोड़ और अचल संपत्ति 362.17 करोड़ है।
भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री तथा जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी के पास कुल 217.23 करोड़ की संपत्ति है। उनकी संपत्ति में 102.24 करोड़ की चल संपत्ति और 115.00 करोड़ की अचल संपत्ति है। इस तरह वे मोदी केबिनेट के तीसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुल 144.12 करोड़ की संपत्ति घोषित की है, जिसमें 142.40 करोड़ रुपये चल और 1.72 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है।
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राव इंद्रजीत सिंह के पास 121.54 करोड़ की संपत्ति है। उनकी चल संपत्ति में 39.31 करोड़ और अचल संपत्ति में 82.23 करोड़ रुपए हैं। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 110.95 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। इसमें 89.87 करोड़ की चल और 21.09 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है।
आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत जीपीएस स्पूफिंग और सैटेलाइट इमेजरी जैसे खतरे भारत के लिए…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,27 July'25 The United States has taken a decisive step to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,26 July'25 India’s foreign exchange reserves fell by $1.183 billion to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,21 July'25 Indian cryptocurrency exchange CoinDCX has reported a security breach…
Ira Singh khabar Khabaron Ki,20 July'25 Madhya Pradesh Chief Minister Dr. Mohan Yadav has identified…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,17 July'25 MP Chief Minister Dr. Mohan Yadav, during his visit…