प्रदेश

गंगा दशहरा पर उज्जैन में विशेष आयोजन, चार पुस्तकों का विमोचन भी होगा ; शिप्रा तीर्थ परिक्रमा की तैयारियां हुईं पूरी

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा आगामी 15 एवं 16 जून को उज्जैन में माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा एवं गंगा दशहरा के कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दत्त अखाड़ा एवं रामघाट पर होने वाले कार्यक्रमों में आमजन की भागीदारी के दृष्टिगत सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। शिप्रा घाट पर पूजन और चुनरी अर्पण, सुविधायुक्त मंच के निर्माण, श्रद्धालुओं के लिए आने-जाने से संबंधित सुविधाओं और विभिन्न पड़ाव स्थलों पर जरूरी प्रबंध के निर्देश भी दिए गए। माँ शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के पूर्व यात्रा मार्ग में विभिन्न घाटों की सफाई एवं आवश्यक सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रमुख सचिव संस्कृति श्री शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि गंगा दशमी पर नमामि गंगे सदानीरा अभियान से जुड़ी गतिविधियां हो रही हैं। पारम्परिक शिप्रा परिक्रमा को अभिनव स्वरूप दिया गया है। शिप्रा तट पर सांगीतिक प्रस्तुति, पारम्परिक कथा गायन परम्परा का निर्वहन भी होगा। नदियों के सांस्कृतिक एवं पारम्परिक तथा लोक साहित्य के अध्ययन, ऐतिहासिक पारम्परिक जल संरचनाओं को सतत् प्रवाहमान बनाए रखने के लिए सुझावों का संकलन किया गया है। इंजीनियरिंग पक्ष का अध्ययन भी किया गया है। अभियान का दस्तावेजीकरण और प्रकाशन किया गया है। मैपकास्ट के सहयोग से सेटेलाइट मैपिंग भी की गई है। विशेष फोल्डर एवं पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। प्रदेश की 212 महत्वपूर्ण नदियों के संबंध में विस्तृत जानकारियों का समावेश इन प्रकाशनों में किया गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा गंगा दशमी के अवसर पर चार पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

5 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

5 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

5 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

5 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

5 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

5 hours ago