प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जबलपुर के रोड शो में जगह-जगह लोगों ने किया स्वागत

जबलपुर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को जबलपुर में गौतम जी की मढिया से पंडा की मढिया तक रोड शो किया। इस दौरान सड़कों के आस-पास, घरों की छतों से, बालकनियों से जगह-जगह लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को आतुर दिखे। लोगों में रोड शो को लेकर असीम उत्साह दिखाई दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो के दौरान उपस्थित विशाल जन समूह का अभिवादन स्वीतकार किया। जगह-जगह पंडाल लगाकर मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से स्वावगत किया गया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, विधायक  अजय विश्नो्ई, अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, महापौर जगत बहादुर अन्नू , अखिलेश जैन रथ से लोगों का आभार प्रदर्शन कर रहे थे।

राधा कृष्ण बावड़ी का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रोड शो के दौरान जल गंगा अभियान अंतर्गत जल स्त्रोतों को अविरल बनाने के उद्देश्य से राधा कृष्ण बावड़ी पहुंचकर अवलोकन किया तथा आचमन किया। उन्होंने जल मंदिर में स्थित भगवान महादेव से प्रदेश के कल्याण की प्रार्थना भी की। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह के प्रयासों से पुराने जल संरचनाओं को नये स्वरूप में लाने के अभियान के तहत उक्त जल संरचना को पुनर्जीवित कर अद्भुत जल मंदिर का रूप दिया। कहा जाता है कि पहले उस बावड़ी में कचरा, गंदगी व वहां जमे गाद के कारण वह बावड़ी गुमनाम जैसी हो गयी थी। लेकिन बावड़ी का चिन्हांकन कर उसे आधुनिक स्वरूप में लाकर जल मंदिर का रूप दिया गया। जहां लोग उस जल मंदिर के दर्शन के लिये जाते है और जल संरक्षण की दिशा में एक नई प्रेरणा लेकर आते है। मुख्यमंत्री डॉ.यादव को इस आधुनिक जल मंदिर को नये स्वरूप में लाने की जीवनगाथा के बारे में लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने उन्हें जानकारी दी।

Gaurav

Recent Posts

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट में विनेश फोगाट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, लालू के दामाद का नाम

नई दिल्ली । कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली…

18 hours ago

नियामकों ने की आलोचना, गूगल पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना

लंदन। एक रिपोर्ट में यूके के नियामकों ने गूगल की आलोचना की और कहा कि…

18 hours ago

सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में छोड़कर खाली स्पेस क्राफ्ट धरती पर लौटा

रेगिस्तान में हुई लैंडिंग, खराबी के बाद खाली लाने का फैसला हुआ वाशिंगटन। एस्ट्रोनॉट सुनीता…

18 hours ago

कंगाल पाकिस्तान के हाथ लगा नीला खजाना…..17 साल तक मौज

इस्लामाबाद । कंगाली में डूबे पाकिस्तान के हाथ खजाना लग गया है। देश के उत्तरी…

18 hours ago

भारत विकास का समर्थन करता है, विस्तारवाद का नहीं: पीएम मोदी

-चीन ने कुछ दशकों में धीरे-धीरे आसपास के इलाकों पर किया कब्जा नई दिल्ली। पीएम…

18 hours ago

मौका मिला तो विनेश फोगाट के खिलाफ करुंगा चुनाव प्रचार: बृजभूषण सिंह

गौंड: भारतीय कुश्‍ती संघ के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दावा करते हुए कहा…

19 hours ago