देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से की भेंट

दिल्ली : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों से भेंट की। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार,  शिवराज सिंह चौहान एवं अन्य मंत्रियों से उनके निवास जाकर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और आशा की कि उनके मंत्रालय के सहयोग से मध्यप्रदेश में प्रगति के नए आयाम स्थापित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को हरियाणा स्टेट गेस्ट हाउस में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर,केंद्रीय कैबिनेट मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से उनके निवास पर भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद जोशी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में सोमवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा से भी भेंट की। इसके पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार देर शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों के शपथ विधि समारोह में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य मंत्रियों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी मुलाकात की।

Gaurav

Recent Posts

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट में विनेश फोगाट, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, लालू के दामाद का नाम

नई दिल्ली । कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की पहली…

18 hours ago

नियामकों ने की आलोचना, गूगल पर लग सकता है अरबों डॉलर का जुर्माना

लंदन। एक रिपोर्ट में यूके के नियामकों ने गूगल की आलोचना की और कहा कि…

18 hours ago

सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष में छोड़कर खाली स्पेस क्राफ्ट धरती पर लौटा

रेगिस्तान में हुई लैंडिंग, खराबी के बाद खाली लाने का फैसला हुआ वाशिंगटन। एस्ट्रोनॉट सुनीता…

18 hours ago

कंगाल पाकिस्तान के हाथ लगा नीला खजाना…..17 साल तक मौज

इस्लामाबाद । कंगाली में डूबे पाकिस्तान के हाथ खजाना लग गया है। देश के उत्तरी…

18 hours ago

भारत विकास का समर्थन करता है, विस्तारवाद का नहीं: पीएम मोदी

-चीन ने कुछ दशकों में धीरे-धीरे आसपास के इलाकों पर किया कब्जा नई दिल्ली। पीएम…

18 hours ago

मौका मिला तो विनेश फोगाट के खिलाफ करुंगा चुनाव प्रचार: बृजभूषण सिंह

गौंड: भारतीय कुश्‍ती संघ के पूर्व अध्‍यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दावा करते हुए कहा…

18 hours ago