सेंट पीटर्सबर्ग : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दुनिया काफी रहस्यमयी है। पुतिन से भी ज्यादा रहस्यमयी उनका परिवार है। आमतौर पर उनका परिवार कभी नजर नहीं आता। लेकिन हाल ही में उनकी दोनों बेटियां सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित एक प्रमुख आर्थिक फोरम में दिखाई दी। पुतिन की बेटियों का दिखाना बेहद दुर्लभ पल बताया जा रहा है। क्योंकि आमतौर पर पुतिन अपनी बेटियों को किसी और चीज में सक्रिय करते दिखाई नहीं देते है। इसलिए जब लोगों ने उन्हें देखा तब चौंक गए।
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन अपने पारिवारिक जीवन के बारे में कभी कोई जानकारी नहीं देते। लेकिन 39 साल की मारिया वोरोन्त्सोवा और 37 साल की कतेरीना तिखोनोवा को उनकी बेटी माना जाता है। हालांकि, कभी खुद पुतिन ने उनके बारे में कभी पुष्टि नहीं की और न ही कभी उनके साथ कोई फोटो खिंचवाया है। पुतिन की एक भी तस्वीर उनके साथ अब तक नहीं मिली। अमेरिका ने 2022 में इन दोनों को पुतिन की बेटी बताकर प्रतिबंधित किया था। तिखोनोवा रूसी सेना के लिए काम करती हैं और उन्हें आईटी के बारे में सपोर्ट करती हैं। वे रूस की तकनीकी पैनल में अहम पद पर हैं।
वीडियो लिंक के माध्यम से दिए गए भाषण में तिखोनोवा ने कहा, देश की संप्रभुता हाल के वर्षों में एक प्रमुख विषय रही है। यह रूस की सुरक्षा का आधार भी है। पुतिन की दूसरी बेटी वोरोन्त्सोवा भी इसमें शामिल हुईं। बॉयोलॉजी रिसर्चर वोरोन्त्सोवा एक सरकारी जेनेटिक इंस्टीट्यूट का नेतृत्व करती हैं। उन्होंने जैव विविधता में नए प्रयोगों के बारे में बात की। कहा जा रहा है कि यह पहला मौका है, जब दोनों एक साथ आईं, और कई महत्वपूर्ण मसलों पर अधिकारियों को सलाह दी।
बताते हैं कि पुतिन की पूर्व पत्नी ल्यूडमिला ने 1985 और 1986 में मारिया और कैटरीना नामक दो बच्चों को जन्म दिया, जबकि वे दोनों विवाहित थे। 2000 की शुरुआत क्रेमलिन ने पुतिन की छुट्टियों के दौरान की एक तस्वीर प्रकाशित की थी, जिसमें उनकी पत्नी और दो सुनहरे बालों वाली किशोर बेटियों को कैमरे से दूर कर दिया गया था, तथा उनके चेहरे छुपे हुए थे।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…