देश

पद्म विभूषण से सम्मानित रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन ; PM मोदी ने जताया शोक

– 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

-2016 में पद्म विभूषण से किया गया था सम्मानित

हैदराबाद। पद्म विभूषण से सम्मानित रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार सुबह 3:45 बजे निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। प्राप्त संचारो के अनुसार शक्रवार को अचानक तबियत ख़राब के चलते उन्हें फिल्म सिटी स्थित उनके घर से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उनके निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्‍यक्‍त किया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का शनिवार तड़के 3:45 बजे निधन हो गय। वे 87 वर्ष के थे। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं। हार्ट से जुड़ी दिक्कतों के कारण उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित आवास पर रखा गया है।

फिल्म सिटी से लेकर मीडिया संस्थान तक

रामोजी राव का जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित पेदापरुपुदी में हुआ था। उनका पूरा नाम चेरूकुरी रामोजी राव था। रामोजी राव ने देश में बिजनेस, मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपना अहम योगदान दिया है। रामोजी ग्रुप की नींव भी रामोजी राव ने ही रखी थी। इसमें रामोजी फिल्म स्टूडियो के अलावा ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन होटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु न्यूजपेपर भी है। रामोजी राव को 2016 में शिक्षा, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

-1996 में बसाई थी रामोजी फिल्म सिटी

रामोजी राव ने रामोजी फिल्म सिटी की संस्थापना 1996 में की थी। भारत में फिल्म बनाने में आनी वाली जटिल समस्याओं के निवारण के लिए उन्होंने ऐसी फिल्म सिटी की कल्पना की थी। यह भी कहा जाता है कि फिल्म निर्माता यहां पर सिर्फ फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आते और बनी हुई मूवी लेकर वापस जाते हैं। रामोजी फिल्म सिटी में हर साल लगभग 200 फिल्मों की शूटिंग की जाती है। अब तक यहां पर करीब 2000 से ज्यादा फिल्मों का निर्माण हो चुका है। रामोजी फिल्म स्टूडियो मे अब तक हिंदी, भोजपुरी, तेलगू, तमिल, कन्नड़, मल्यालम, बंगाली, उड़िया समेत कई भाषाओं की फिल्म की शूटिंग चुकी है।

Gaurav

Recent Posts

India’s forex reserves rise Rs 41,359 crore to Rs 60 lakh crore

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 July'25 India’s foreign exchange reserves surged by Rs 41,359 crore…

7 hours ago

Nvidia becomes world’s most valuable company,hits $3.92 trillion

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,04 July'25 In a historic breakthrough for the global technology industry,…

9 hours ago

India’s service sector growth hits 10 month high in June

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,03 July'25 India’s services sector continued its upward trajectory in June,…

2 days ago

New study finds how China controls internet and why it matters

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,03 July'25 A comprehensive new study by ChinaFile, an online magazine published…

2 days ago

May end fiscal deficit eases to 0.8%,says CGA

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,02 July'25 India’s fiscal deficit for the first two months of…

3 days ago

India imposes curbs on Jute imports from Bangladesh

Ira Singh Khabar Khabaron Ki,29 June'25 India has imposed immediate restrictions on the import of…

6 days ago