दुनिया

चीन का चांग-6 चंद्रमा पर उतरा, चांद की मिट्टी इकट्ठा कर धरती पर लाएगा

बीजिंग । चीन का चांग-6 चन्द्र जांच लैंडिंग मॉड्यूल मिट्टी इकट्ठा करने के लिए सफलतापूर्वक उतर गया है। रविवार को चीन के राष्ट्रीय अंतरिक्ष प्रशासन (सीएनएसए) के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया कि सीएनएसए ने कहा कि 3 मई को चीन रॉकेट लॉन्ग मार्च-5 वाई 8 को चांगई-6 चंद्र जांच के साथ हैनान द्वीप पर वेनचांग अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल से पृथ्वी-चंद्रमा कक्षा में प्रक्षेपित किया था। मिशन सफल रहा तो चांगई-6 मानव इतिहास में पहली बार चंद्रमा के पिछले हिस्से से मिट्टी इकट्ठा कर पृथ्वी पर लाएगा। सीएनएसए ने कहा कि करीब दो किलोग्राम मिट्टी के नमूने पृथ्वी पर लाए जाएंगे।

चांगई-6 में एक कक्षीय मॉड्यूल एक प्रवेश वाहन और एक लॉन्च मॉड्यूल शामिल है। यह एक लैंडिंग कैमरा, एक पैनोरमिक कैमरा, एक खनिज वर्णक्रमीय विश्लेषण उपकरण और एक चंद्र मिट्टी संरचना विश्लेषण उपकरण के पेलोड से सुसज्जित है। चंद्र जांच अंतरराष्ट्रीय पेलोड ले जा रही है, जिसमें पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह की सतह पर रेडॉन गैस और उसके क्षय उत्पादों की एकाग्रता को मापने के लिए फ्रांसीसी डिटेक्टर डीओआरएन, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के एनआईएलएस नकारात्मक आयन विश्लेषक, इटली के लेजर कॉर्नर रिफ्लेक्टर और पाकिस्तान के आईसीयूबीई-क्यू उपग्रह शामिल हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

6 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

6 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

6 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

6 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

6 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

6 hours ago