भोपाल । बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि उनके भाई शालिगराम पर जो आरोप लग रहे हैं, कानून उसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि हम भाई के इस कृत्य से दु:खी हैं और भाई के नहीं ब​ल्कि देश के कानून के साथ हैं। इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करे। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे कानून तोड़ने वालों के ​खिलाफ हैं। भाई के बर्ताव से उनका ​मन खिन्न है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने विगत रोज बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़ा बागेश्वर धाम में भाई शालिगराम के द्वारा की गई मारपीट की घटना पर बयान जारी किया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के माध्यम से साफ कहा कि उनके भाई शालिगराम पर जो आरोप लग रहे हैं, कानून उसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि हम भाई के इस कृत्य से दु:खी हैं और भाई के नहीं ब​ल्कि देश के कानून के साथ हैं। इस मामले में पुलिस निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई करे।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे कानून तोड़ने वालों के ​खिलाफ हैं। भाई के बर्ताव से उनका ​मन खिन्न है। उन्होंने कहा कि भारत में कानून है और हम कानून के साथ हैं। इस मामले की पूर्ण जांच हो और वैधानिक कार्रवाई की जाए।

पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम अपने लक्ष्य को पाने के लिए निकले हैं जिसकी यात्रा निरंतर जारी है और इस यात्रा में बड़े संघर्ष हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि गांवदारी, परिवार और उनके साथ रहने वाले लोगों के कृत्यों को एवं अन्य असंवैधानिक विषयों को हमसे न जोड़ा जाए, जिसने जो किया है, उसका फल उसे अवश्य मिलेगा। हम अपने मार्ग पर तब तक चलेंगे, जब तक हमारे इस शरीर में प्राण रहेंगे। उल्‍लेखनीय है कि धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम पर अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट का आरोप है। खुलेआम लठैतों को साथ लेकर गुंडागर्दी करते हुए एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इस वीडियो में पीड़ित परिवार के सदस्‍य शालिग्राम और उसके साथ आए गुंडों से बचाने की गुहार लगा रही है। इस घटना के बाद महिलाएं अपने परिवार और बच्चों के साथ थाने पहुंची।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

2 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

2 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

2 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

2 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

2 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

2 hours ago