देश

कन्याकुमारी में पीएम मोदी की 45 घंटे की ध्यान साधना पूरी

कन्याकुमारी :  पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 1 जून को कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल में अपना 45 घंटे का ध्यान पूरा किया। पीएम नरेंद्र मोदी आध्यात्मिक यात्रा पर कन्याकुमारी में थे, जहां वे ध्यान मंडपम में ध्यान कर रहे थे। पीएम मोदी के ध्यान को लेकर राजनीतिक भी खूब हुई।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कन्याकुमारी में मोदी की आध्यात्मिक गतिविधि को महज फोटो शूट कहकर खारिज कर दिया।

बता दें कि पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी पार्वती ने भी भगवान शिव की प्रतीक्षा करते हुए उसी स्थान पर एक पैर पर खड़े होकर ध्यान लगाया था। यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है। यह वह स्थान है, जहाँ भारत की पूर्वी और पश्चिमी तटरेखाएँ मिलती हैं। यह हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का मिलन बिंदु भी है। कन्याकुमारी जाकर मोदी राष्ट्रीय एकता का संकेत दे रहे हैं।

इसके पहले पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 75 दिनों में रैलियों और रोड शो सहित लगभग 206 चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने विभिन्न समाचार और मीडिया प्लेटफार्मों के साथ लगभग 80 साक्षात्कार भी किए। प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार के अंत में आध्यात्मिक यात्राएं करने के लिए जाना जाता है। 2019 में, उन्होंने केदारनाथ का दौरा किया, और 2014 में, उन्होंने शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

7 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

7 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

7 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

7 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

7 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

7 hours ago