दुनिया

यूक्रेन का समर्थन करने वाले देशों को पुतिन की चेतावनी

-जिस देश के हथियार से रूस पर हमला होगा, उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन को हथियार देने वाले देशों को चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन जिस देश से मिले हथियारों से रूस पर हमला करेगा, उस देश को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। दो दिन पहले कुछ पश्चिमी देशों ने यूक्रेन को रूस के खिलाफ हथियारों का इस्तेमाल करने को कहा था। सबसे पहले लातविया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स ने इसकी इजाजत दी थी। इसके बाद ब्रिटेन और स्वीडन ने भी यही किया।

इसके अलावा कुछ दिन पहले ब्रिटेन ने यूक्रेन को लंबी दूरी की स्टॉर्म शैडो मिसाइल भेजी थी। ये मिसाइल रूस के अंदर 250 किलोमीटर तक जा सकती है। इतना ही नहीं स्वीडन ने यूक्रेन को सेल्फ एक्टिव तोपों की टेक्नोलॉजी भी भेजी है।

यूक्रेन में पश्चिमी देशों के भाड़े के सैनिक लड़ रहे

इससे नाराज होकर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया कि उन्हें पता होना चाहिए कि वे लोग किसके साथ खेल रहे हैं। खासकर यूरोप के छोटे देशों को। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर यूक्रेन ने रूस पर हमला किया तो इसके लिए सीधे पश्चिमी हथियार जिम्मेदार होंगे। पुतिन के मुताबिक, यूक्रेन में पश्चिमी देशों के भाड़े के सैनिक लड़ रहे हैं और इन्हें सबसे ज्यादा फ्रांस भेज रहा है। इससे पहले सोमवार को यूक्रेन के सीनियर कमांडर ने कहा था कि सैनिकों को बेहतर ट्रेनिंग देने के लिए फ्रांस से बातचीत चल रही है। इसी पर पुतिन ने कहा कि भाड़े के सैनिकों की आड़ में वहां विशेषज्ञ मौजूद हैं, लेकिन वे लोग भी रूसी सेना से हार जाएंगे। हम रूस को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

2 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

2 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

2 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

2 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

2 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

2 hours ago