ग्वालियर। पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश सुधीर कुमार सक्सेना के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों द्वारा थानों को औचक निरीक्षण किया जा रहा है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में आज 28.05.2024 को रात्रि में पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज कृष्णावेणी देशावतु द्वारा थाना महाराजपुरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ग्वालियर रेंज ने थाने की साफ-सफाई एवं रिकॉर्ड को देखा और थाना प्रभारी को रिकॉर्ड का उचित संधारण करने के निर्देश दिये साथ ही थाना परिसर में साफ सफाई रखने की विशेष हिदायत दी। रात्रि गश्त पर निकले कर्मचारियों से डीआईजी ग्वालियर ने गश्त के दौरान की जाने वाली कार्यवाही की जानकारी ली।
डीजीपी मध्य प्रदेश के निर्देश पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविन्द सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा भी लगातार थानों को औचक निरीक्षण किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। थाना महाराजपुरा के औचक निरीक्षण के दौरान प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया, थाना महाराजपुरा को सीएम हेल्पलाइन, लंबित अपराध एवं वारंट रजिस्टर की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिस पर प्रधान आरक्षक द्वारा काफी समय तक उक्त मांगी गई जानकारी प्रस्तुत नहीं की गई तथा प्रधान आरक्षक के द्वारा डीआईजी ग्वालियर के समक्ष गुटखा का सेवन किया जा रहा था। जिस पर से डीआईजी ग्वालियर द्वारा उक्त प्रधान आरक्षक महेंद्र सिंह भदौरिया को मांगी गई जानकारी प्रस्तुत न करने एवं निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष गुटखा का सेवन कर पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाकर पुलिस लाइन ग्वालियर संबद्ध किया गया है।
आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डीआईजी ग्वालियर रेंज ने लंबित अपराधों की समीक्षा के दौरान थाना प्रभारी महाराजपुरा धर्मेंद्र सिंह यादव को लंबित गंभीर अपराध जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलात्कार आदि की शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये और थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर सतत नियंत्रण बनाकर शांति व्यवस्था स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही लूट एवं चोरी के अपराधों में कमी लाये जाने हेतु प्रभावी गश्त एवं पेट्रोलिंग सुनिश्चित कर संदिग्धों की गतिविधियों पर सतत निगाह रखने हेतु भी थाना प्रभारी महाराजपुरा को निर्देशित किया।
येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…
इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…
बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…
मॉस्को। आज दुनिया चांद पर पहुंच गई और रोज नई नई तकनीक इजात की जा…
कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…
तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…