देश

IIT बॉम्बे से पोस्‍ट ग्रेजुएट राधिका सेन को UN से मिलने जा रहा है प्रतिष्ठित पुरस्कार ; आठ साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुईं…

नई दिल्‍ली। भारतीय सेना की मेजर राधिका सेन को प्रतिष्ठित जेंडर एडवोकेट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने यह घोषणा की है। दुजारिक ने कहा कि गुटेरेस गुरुवार को राधिका सेन को ‘मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ 2023 अवार्ड प्रदान करेंगे। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र के लिए काम करने वाली महिला सैन्य शांति रक्षकों में भारत का 11वां सबसे बड़ा योगदान है।

पीस कीपर को दिया जाता है ये पुरस्‍कार

प्रतिष्ठित जेंडर एडवोकेट पुरस्कार साल 2000 के सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को बढ़ावा देने में एक पीस कीपर के प्रयासों को मान्यता देता है, जो महिलाओं और लड़कियों को संघर्ष वाले इलाकों में यौन हिंसा से बचाने का प्रयास करता है। मेजर सुमन गवानी के बाद यह सम्मान पाने वाली दूसरी भारतीय पीस कीपर मेजर सेन हैं। मेजर सुमन गवानी ने दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया था और 2019 में यह पुरस्कार प्राप्त किया था। संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में 6,063 भारतीय कर्मियों में से 1,954 मोनुस्को के साथ काम करते हैं, जिनमें से 32 महिलाएं हैं.

मेजर राधिका सेन एक रोल मॉडल

गुटेरेस ने बधाई देते हुए मेजर राधिका सेन को एक रोल मॉडल बताया। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, मेजर राधिका सेन ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम किया, जहां उन्होंने उत्तरी किवु में एक अलर्ट नेटवर्क बनाने में मदद की जो समुदाय के लोगों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए एक मंच सिद्ध हुआ। मेजर राधिका ने समर्पण की भावना के साथ महिलाओं और लड़कियों सहित संघर्ष-प्रभावित समुदायों का विश्वास जीता। मेजर सेन के सैनिकों ने उत्तरी किवु में बढ़ते संघर्ष के माहौल में उनके साथ काम किया।

आईआईटी मुंबई से पोस्‍ट ग्रेजुएट हैं मेजर राधिका

राधिका सेन मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और बायोटेक इंजीनियर हैं। राधिका आईआईटी मुंबई में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थीं, तभी उन्होंने सेना में शामिल होने का फैसला किया। 1993 को जन्मी मेजर राधिका आठ साल पहले भारतीय सेना में भर्ती हुईं. इसके बाद वह एक के बाद एक पायदान ऊपर बढ़ती गईं। उन्हें 2023 में भारतीय रैपिड डिप्लॉयमेंट बटालियन के साथ इंगेजमेंट प्लाटून कमांडर के रूप में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (मोनुस्को) में नियुक्त किया गया था। यहां उन्होंने अप्रैल 2024 में अपना कार्यकाल पूरा किया।

लिंग-संवेदनशील शांति स्थापना सिर्फ महिलाओं का काम नहीं : मेजर राधिका सेन

मेजर राधिका सेन ने कहा, “लिंग-संवेदनशील शांति स्थापना हर किसी का काम है, न कि केवल हम महिलाओं का. शांति की शुरुआत हम सभी की खूबसूरत विविधता से होती है।” यह पुरस्कार मेरे लिए खास है, यह कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के चुनौतीपूर्ण माहौल में काम करने वाले सभी शांति सैनिकों की कड़ी मेहनत और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने को मान्यता देता है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

5 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

5 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

5 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

5 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

5 hours ago