देश

आज गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलेगा रेमल, मचाएगा तबाही

-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलने और भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल को लेकर अलर्ट जारी किया था। वहीं आज रविवार को मौसम विभाग ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें चक्रवाती तूफान रेमल का पाथ उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर सागर द्वीप समूह के दक्षिण पूर्व में करीब 290 किमी, खेपुपारा (बांग्लादेश) के दक्षिण पूर्व में 300 किमी और कैनिंग (डब्ल्यूबी) के दक्षिण पूर्व में 320 किमी पर है।

मौसम विभाग ने कहा कि रेमल भीषण चक्रवाती तूफान में बदल गया है और रविवार रात को पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच से टकराने की आशंका है। इस प्री-मॉनसून सीज़न में बंगाल की खाड़ी में यह पहला चक्रवात है। रेमल अगले कुछ घंटों में एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा और 26 मई की आधी रात के आसपास बांग्लादेश और आसपास के पश्चिम बंगाल तटों के बीच एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरेगा।

मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवात 26 मई को बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में अत्यधिक भारी वर्षा और तेज़ हवाएं चलेंगी। इसे लेकर कोलकाता, हावड़ा, नादिया और पूर्व मेदिनीपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें 26-27 मई को 80 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी भी है।

बता दें कि 22 मई को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव की प्रणाली का पता चला था, जो अब और अधिक महत्वपूर्ण अवसाद में बदल गया है, जो वर्तमान में मध्य बंगाल की खाड़ी में स्थित है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ अन्य पूर्वोत्तर राज्यों जैसे त्रिपुरा, असम, नागालैंड और मणिपुर में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

एयर इंडिया ने अपनी पोस्ट में कहा है कि चक्रवाती तूफान की स्थिति के चलते कोलकाता हवाईअड्डा 26 मई को 12 बजे से 27 मई 9 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान कोलकाता से आने और जाने वाली एयर इंडिया की सभी उड़ानें प्रभावित होने की संभावना है। एयरलाइन ने कहा कि इन उड़ानों से जाने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे आगे की जानकारी हमारी वेबसाइट पर जाकर देखें।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने बताया अब आगे कैसे लड़ा जाएगा युद्ध

तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…

16 mins ago

जब तक फिलिस्तीनी राज्य नहीं बनेगा, इजरायल से कोई राजनयिक संबंध नहीं:प्रिंस

रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…

21 mins ago

अमेरिका जाने के लिए जान खतरे में डाल रहे भारतीय

वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…

27 mins ago

अफ्रीका में अकाल से हालात बिगड़े, नदी और तालाब सूखे, जमीन में पड़ गईं दरारें

लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…

30 mins ago

तिरुपति मंदिर के लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का हुआ इस्तेमाल: सीएम नायडू

-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…

33 mins ago

मालगाड़ी पटरी से उतरी तो तहस-नहस हो गया रेलवे ट्रेक, 42 ट्रेनों के बदलना पड़े रास्ते

आगरा। आगरा-दिल्ली रेलमार्ग से गुजरने वाली 42 ट्रेनों का रास्ता बदला गया है। वजह ये…

37 mins ago