देश

Lok Sabha Chunav 2024 phase 6 : सुबह 11 बजे तक हुआ 25.76% मतदान, राष्ट्रपति समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

दिल्ली : आम चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए वोटिंग जारी है। इस दौरान राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, सांसद गौतम गंभीर, नई दिल्‍ली सीट से भाजपा उम्‍मीदवार बांसुरी स्‍वराज समेत कई दिग्‍गजों ने सुबह-सुबह मतदान किया। सभी ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोटिंग करने और लोकतंत्र के पर्व में योगदान करने की अपील की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छठे चरण के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने आज सुबह एक्स हैंडल पर लिखा, “लोकसभा चुनाव के छठे चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए आगे आएं। एक-एक वोट मायने रखता है और आपका वोट भी उतना ही महत्वपूर्ण है! लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है और जीवंत दिखता है, जब चुनाव प्रक्रिया में जनता-जनार्दन की बढ़-चढ़कर भागीदारी होती है। माताओं-बहनों और बेटियों के साथ ही युवा वोटरों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें।”

छठे चरण में 8 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 58 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस चरण में बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की चार, पश्चिम बंगाल की आठ, जम्मू-कश्मीर की 1, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14 और दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

 

छठे चरण में 889 उम्‍मीदवारों की साख दांव पर है, जिनमें मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल ख‌ट्‌टर, कन्‍हैया कुमार और बांसुरी स्‍वराज शामिल हैं।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

9 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

9 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

9 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

9 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

9 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

9 hours ago