मुरैना 12 सितंबर। मुरैना जिले में सुमावली को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 70 करोड के विकास कार्यों की सौगात दी है। शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के छैरा गांव में हुए भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान शिवराज सिंह ने छैरा से जुडी बचपन की यादों को ताजा किया। इस दौरान तीनों नेताओं ने क्षेत्र की जनता से आने वाले उपचुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की जिससे इस क्षेत्र में विकास के कार्य और तेज गति से हो सकें।
शिवराज सिंह-सिंधिया ने कांग्रेस की वो हालत कर दी कि सगाई किसी और से बारात कहीं और
सभा संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि वह पहली बार सुमावली छैरा में आए थे तब छठवीं क्लास में पढ़ते थे। वह यहां अपनी बुआ जी के बेटे की शादी में आए थे। बारात के साथ यहां तीन दिनों तक मेहमानी की। इस दौरान खाए मिर्च पकौड़ों का स्वाद आज भी याद वह भूल नहीं पाए हैं। कांग्रेस की वर्तमान हालत पर मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रदेश में जब 15 महीने पहले चुनाव हुए और कांग्रेस की सरकार बनी तो हमने तो सोच लिया था कि विपक्ष में रहकर झंडे डंडे लेकर दोबारा जनता की हक की लडाई में जुट जाएंगे। हालांकि सिंधिया जी और उनके साथियों ने कांग्रेस की वह हालात कर दी जैसे सगाई किसी और ने की, लेकिन बरात लेकर कोई और आया, और दुल्हन को ले गया। उन्होंने वादा करिया कि उपचुनाव जीतने के बाद सुमावली के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
सिंधिया ने कहा‑मध्यप्रदेश की जनता के असली गद्दार दिग्विजय-कमलनाथ
छौरा में सासंद सिंधिया ने चिर-परिचित जोशीले अंदाज में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को प्रदेश का सबसे बड़ा गद्दार बताया। ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 15 महीनों के कार्यकाल में इन दोनों नेताओं के कारण एक भी जनसेवा का कार्य नहीं हो पाए। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने वादाखिलाफी करते हुए किसानों के ऋण माफ नहीं किए, कन्यादान योजना का पैसा बेटियों तक नहीं पहुंचा, और न ही प्रदेश के नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता मिला। सिंधिया ने कहा कि आज जब ऐसे माहौल में जहां लोग छोटे-छोटे पदों के लिए लालसा रखते हैं, उनके साथियों ने जनता के मान-सम्मान के लिए अपने पदों का एक झटके में त्याग कर दिया। सिंधिया ने कहा कि असल मायने में मध्यप्रदेश के असली गद्दार कमलनाथ-दिग्विजय सिंह हैं। सांसद सिंधिया ने कहा कि जब-जब प्रदेश में जनता के साथ कोई गद्दारी करेगा तो उनका खून-पसीना जनता के हक की लड़ाई लड़ेगा।
एक हजार एक सौ ग्यारह डिग्री की ताकत से होगा क्षेत्र का विकास- नरेंद्र सिंह तोमर
सभा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सुमावली विधानसभा के छैरा गांव को ऐतिहासिक आदर्श गांव बताया। केंद्रीय मंत्री तोमर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री गांव, गरीब किसान, नौजवान, मजदूर और बहन व बेटियों के सम्मान के लिए राजनीति करता हो, आज के दौर में ऐसा मुखिया मिलना मुश्किल है। साथ ही उन्होंने सिंधिया और उनके साथियों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश के भविष्य के लिए इन लोगों ने एक झटके में स्वार्थी सरकार को लात मार दी और जनता का मान सम्मान बनाए रखा। अब सुमावली विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी एंदल सिंह कंसाना, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और स्वयं मैं…हम चारों मिलकर एक हजार एक सौ ग्यारह डिग्री की ताकत विकास में लगेंगे।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…