प्रदेश

महाआर्यमन सिंधिया से हुई 12 लाख की ठगी ; प्रोक्योरमेंट मैनेजर ने सब्जियों की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी की…

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमान सिंधिया की कंपनी हायपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड के साथ प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता ने ही 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कंपनी द्वारा शिवम को किसानों और कारोबारियों से सब्जी, फल खरीद की जिम्मेदारी दी गई थी। उसने किसानों से कम दाम में खरीदकर कंपनी से अधिक दाम का भुगतान लेने के साथ ही फर्जी फर्म श्री श्याम ट्रेडिंग से खरीद बताकर गबन किया कर दिया। श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी शिवम गुप्ता द्वारा ही चलाई जा रही थी।

 

संदेह हुआ तो कंपनी के अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कराई गई, साथ ही शिवम से पूछताछ की गई तो उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। इस मामले में जनकगंज थाना पुलिस ने धोखाधड़ी, गबन सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। हाइपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ही माय मंत्री नाम से वेयरहाउस संचालित किया जाता है। कंपनी के प्रोक्योरमेंट मैनेजर शिवम गुप्ता ने सब्जियों की खरीद-फरोख्त में धोखाधड़ी की। फिर श्री श्याम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बोगस फर्म खोलकर इसके माध्यम से भी हाइपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड को चूना लगाया।

 

इस तरह करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी उसने की। बताया जा रहा है कि मामला हाइप्रोफाइल होने की वजह से आरोपित को भी तुरंत ही हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ चल रही है। हालांकि उसके पकड़े जाने की पुष्टि पुलिस अधिकारियों ने नहीं की है। जनकगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित हाइपर ग्रोसर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर उत्कर्ष पुत्र मिलिंद हंडे निवासी पीजीव्ही कॉलेज के पास ने जनकगंज थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि उनकी कंपनी में शिवम गुप्ता निवासी जनकगंज प्रोक्योरमेंट मैनेजर के पद पर काम करता है।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

10 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

10 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

10 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

10 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

10 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

10 hours ago