राजनीति

मैंने केजरीवाल जैसा बेशर्म व्यक्ति कभी नहीं देखा : अमित शाह ; जिस मुख्यमंत्री के आवास पर एक महिला सांसद को पीटा जाता है…

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वाति मालीवाल मारपीट मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधकर कहा कि जिस मुख्यमंत्री के आवास पर एक महिला सांसद को पीटा जाता है, वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर आप प्रमुख पर निशाना साधकर कहा कि वह उन्हीं नेताओं के गठबंधन में शामिल हुए हैं जिन्हें उन्होंने पहले भ्रष्ट करार दिया था।

शाह ने केजरीवाल को बेशर्म व्यक्ति बताकर कहा कि जेल भेजे जाने के बावजूद उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया। उन्होंने कहा, मैंने केजरीवाल जैसा बेशर्म व्यक्ति कभी नहीं देखा। भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देने के बाद लालूजी (पूर्व बिहार सीएम लालू प्रसाद यादव) जेल गए। जयललिता (तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता) इस्तीफा देने के बाद जेल गईं और अन्य मंत्री भी इस्तीफा देने के बाद जेल गए।

वह इकलौते नेता हैं जो जेल गए लेकिन मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ा। शाह ने कहा कि जिस मुख्यमंत्री के आवास पर एक महिला सांसद की पिटाई की जाती है, वह महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकता। उन्होंने कहा केजरीवाल ऑड डे पर भ्रष्ट लोगों की एक लंबी सूची के साथ भाषण देते हैं और ईवन डे पर उन्हीं भ्रष्ट लोगों के साथ गठबंधन बनाते हैं। केजरीवाल, जो खुद को अत्यंत ईमानदार व्यक्ति कहते हैं, अत्यधिक बेईमानी के रास्ते पर चल रहे हैं।

Gaurav

Recent Posts

अमेरिका में मौजूद भारतीय खजाना लेकर लौटेंगे पीएम मोदी

वॉशिंगटन। पिछले 10 साल से भारत ने अपने प्राचीन खजाने को वापस पाने के लिए…

12 hours ago

जब एक सवाल के जवाब में बाइडेन ने पीएम मोदी की पीठ पर हाथ रखकर कर दिया बड़ा वादा

वॉशिंगटन। क्वाड देशों की हुई बैठक में सभी ने एकजुटता के साथ आतंकवाद का विरोध…

12 hours ago

क्वाड की बैठक में उत्तर कोरिया को बताया दुनिया के लिए खतरा, यूएनएससी में बताई सुधार की जरुरत

वॉशिंगटन। क्वाड शिखर सम्मेलन सभी देशों ने एक साथ कहा कि दुनिया के लिए उत्तर…

12 hours ago

भारत के भगोड़े उपदेशक को पाकिस्तान ने दिया न्यौता,15 दिन देगा व्याख्यान

इस्लामाबाद। कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक और भारतीय भगोड़े जाकिर नाइक को पाकिस्तान से बुलावा आया है।…

12 hours ago

यह चुनाव जम्मू-कश्मीर में तीन परिवारों का शासन खत्म करने वाला चुनाव

शाह बोले- यहां के आका पहले पाकिस्तान से डरते थे, अब वह मोदी से डरता…

12 hours ago

दिल्ली की सबसे कम उम्र की तीसरी महिला सीएम बनी आतिशी

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ…

12 hours ago