राजनीति

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसी बंद कर देना चाहिए

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों को बंद कर देना चाहिए। ये सब गैर जरुरी हैं और इनका केवल राजनैतिक उपयोग होता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस आशय का प्रस्ताव इंडिया गठबंधन में भी रखेंगे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि सीबीआई की जरूरत ही क्या है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया है। बातचीत में अखिलेश ने कहा, सीबीआई और ईडी बंद होने चाहिए…। अगर आपके साथ धोखा हुआ है, तो उससे निपटने के लिए आयकर विभाग है। आपको सीबीआई की जरूरत क्या है? जरूरत पड़े तो हर राज्य में एंटी करप्शन विभाग है। उन्होंने कहा, उनका इस्तेमाल अगर सरकार बनानी है, गिरानी करना है तो उसके लिए होता है।

उन्होंने सवाल किया कि एजेंसियों ने नोटबंदी के दौरान क्या किया गया है इसकी जांच क्यों नहीं की। उन्होंने यह भी कहा, यह मेरा प्रस्ताव है और मैं इसे इंडिया गठबंधन के सामने रखूंगा। उन्होंने चुनाव के बाद भी कांग्रेस के साथ गठबंधन जारी रहने की बात कही है। उन्होंने कहा, अलायंस चलेगा, चलाएंगे। और जब भी चुनाव आएगा, यह होगा…। लेकिन अभी हमारे प्रयास सरकार बनाने के लिए हैं।उन्होंने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ प्रचार किया। राहुल रायबरेली सीट से मैदान में है। इसके अलावा वह केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। अटकलें थीं कि पार्टी राहुल को फिर अमेठी से मैदान में उतार सकती है, लेकिन कांग्रेस ने केएल शर्मा को टिकट दिया। इधर, रायबरेली से सांसद रहीं सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा का रुख कर चुकी हैं। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि सपा का कांग्रेस में कभी विलय नहीं होगा, लेकिन समर्थन देना जारी रहेगा।

अखिलेश ने वरिष्ठ नेता और विपक्षी गठबंधन इंडिया के सदस्य शरद पवार के बयान को लेकर कहा, क्षेत्रीय दल हमेशा मजबूत रहेंगे और कांग्रेस को हिम्मत देंगे। दरअसल, पवार ने कहा था कि आने वाले महीनों में क्षेत्रीय दल कांग्रेस के करीब आएंगे और कुछ कांग्रेस में विलय भी कर सकते हैं। जब उनसे पूछा गया कि कुछ क्षेत्रीय दलों के कांग्रेस में शामिल होने की संभावनाएं कितनी हैं? तो इस पर यादव सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने कहा, समाजवादी पार्टी कभी विलय नहीं करेगी। अमेठी में भी बगैर सपा के चुनाव हो रहा है क्या? पर एक और एक ग्यारह हो गए और बीजेपी हो जाएगी नौ दो ग्यारह। क्षेत्रीय दलों की तरफ से तीसरा मोर्चा बनाने की संभावनाओं पर उन्होंने कहा, आप नहीं जानते कि कब क्या हो जाएगा। उन्होंने कहा, हमारी राजनीति में भाजपा विरोधी और कांग्रेस विरोधी ताकतें हमेशा रहेंगी।

Gaurav

Recent Posts

हिजबुल्लाह का जवाबी हमला, उत्तरी इजरायल पर दागे ताबड़तोड़ रॉकेट

-इजरायल ने कई क्षेत्रों में लगाया कर्फ्यू, लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन तेल अवीव।…

16 hours ago

क्वाड देश के सदस्य साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के आधार पर आगे बढ़ें: पीएम मोदी

वॉशिंगटन :  क्वाड समूह की बैठक अमेरिका में हो रही है। इस समूह की स्थापना…

16 hours ago

रेपिस्टों के खिलाफ जंग: इटली में बलात्कारियों का होगा बधियाकरण

रोम। दुष्कर्मियों से पूरी दुनिया परेशान है। इटली भी इससे अछूता नहीं है। यहां पिछले…

17 hours ago

कर्ज में फंसा यूके, जीडीपी के मुकाबले 100 फीसदी से ज्यादा ले चुका है कर्ज

लंदन । ब्रिटेन अकेला विकसित देश नहीं है, जो भारी कर्ज के बोझ तले दबा…

17 hours ago

न्यूयार्क पैलेस में पीएम मोदी से मिले नेपाल के पीएम

न्यूयार्क :  भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के इतर न्यूयॉर्क पैलेस…

17 hours ago

जब हम ग्लोबल फ्यूचर के बारे में बात कर रहे हैं, तो मानव-केंद्रित दृष्टिकोण सर्वप्रथम होनी चाहिए : पीएम मोदी

वाशिंगटन । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र में समिट ऑफ द फ्यूचर…

17 hours ago