-भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण को मध्यप्रदेश सरकार ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया
-प्रधानमंत्री जी ने भारत को विश्व भर में मान-सम्मान दिलाने का कार्य किया : विष्णुदत्त शर्मा
महोबा । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने भगवान श्री राम और श्री कृष्ण को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल कर छात्रों को पढ़ा रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को वैश्विक स्तर पर मान-सम्मान दिलाने का कार्य किया है। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर कमल खिलाएं। जनसभा को हमीरपुर से सांसद प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने भी संबोधित किया।
सपा ने डूबते जहाज से गठबंधन कियाः
डॉ. मोहन यादव समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि भाई साहब को गठबंधन ही करना था तो डूबते जहाज में क्यों बैठे। जिन्होंने पूरी कांग्रेस को डुबा दिया, उनसे गठबंधन कर रहे हो, गठबंधन करना ही है तो चलती हुई गाडी से करो। हमारी संस्कृति में उगते हुए सूरज को नमस्कार किया जाता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं प्रेषित की थीं और कहा था कि आपकी सरकार बन रही है।
-भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश से रिश्ता गौरवशाली पक्ष
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान श्रीराम ने वनवास के 11 वर्ष मध्यप्रदेश के चित्रकूट में बिताए हैं। कंस का वध करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने उज्जैन में सांदीपनि आश्रम में शिक्षा प्राप्त की है। शिक्षा प्राप्त करने के बाद जब भगवान सृष्टि संचालन के लिए वापस जा रहे थे, तब मध्यप्रदेश के जानापाव में जन्म लेने वाले भगवान परशुराम ने उन्हें सुदर्शन चक्र सौंपा। अमीरी और गरीबी भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की दोस्ती में कभी आड़े नहीं आई। वहीं भगवान श्रीराम ने प्रेमभाव देखकर हमारे आदिवासी समाज की माता शबरी के जूठे बेर खाए। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश दो पड़ोसी राज्य हैं, लेकिन हम सभी का आप लोगों से सदियों पुराना रिश्ता है। मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के रिश्ते भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के काल से है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण का मध्यप्रदेश से रिश्ता गौरवशाली पक्ष है।
-रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई की वीरता जन-जन तक पहुंचा रही
मध्यप्रदेश सरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की भूमि है। जब सनातन की बात होगी तो भगवान श्रीकृष्ण, भगवान श्रीराम के साथ आल्हा-ऊदल के साथ रानी दुर्गावती और रानी अवंतीबाई का जिक्र हमेशा किया जाएगा। दिसंबर 2023 में मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मैंने पहली कैबिनेट बैठक जबलपुर में की। जबलपुर में कैबिनेट रानी दुर्गावती को सम्मान देने के लिए पहली कैबिनेट बैठक की गई। सागर में रानी अवंतीबाई के नाम से विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। नई शिक्षा नीति में स्कूली पाठ्यक्रम में भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े प्रसंगों को पाठ्यक्रम में शामिल छात्रों को पढ़ाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सनातन की ध्वजा को पूरी दुनिया में फहरा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीराम से जुड़े स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित करने जा रही है।
-नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हर बूथ पर कमल खिलाएं – विष्णुदत्त शर्मा
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा के पनवारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते दस वर्षों में वैश्विक स्तर पर भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर गरीब के जीवन को बदलने का कार्य कर रहे हैं वहीं हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल क्षेत्र की जनता के विकास और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। पुष्पेंद्र सिंह चंदेल को हर बूथ पर कमल खिलाकर विजयी बनाएं।
-प्रधानमंत्री जी भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त भारत बना रहे
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भ्रष्टाचार और आतंकवाद मुक्त भारत बना रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में देश में आए दिन आतंकवादी घटनाएं होती थीं, लेकिन 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से आतंकवादी घटनाएं बंद हो गई हैं। देश के अंदर अब आतकंवादी और उग्रवादी घटनाएं बंद हो गए हैं। कांग्रेस के नेता कहते हैं कि पाकिस्तान से बात करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 56 इंच का सीना है, वो किसी से नहीं डरते। कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादी भारत में घुसकर वारदात करते हैं। लेकिन नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों को सबक सिखाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य हरे हैं। नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए पुष्पेन्द्र चिंह चंदेल को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाएं। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के मंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, विधायक अरविंद पटेरिया, छतरपुर जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश मंत्री ललिता यादव व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 India’s wholesale price inflation (WPI) turned negative in June…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 Madhya Pradesh’s Kuno National Park (KNP), India’s first home…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,14 July'25 As monsoon showers swept into Madhya Pradesh’s Kuno National…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,10 July'25 Union Finance Minister Nirmala Sitharaman on Wednesday urged non-banking financial…
Ira Singh Khabar Khabron Ki,9 July'25 Former British Prime Minister Rishi Sunak has returned to…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,08 July'25 U.S. President Donald Trump has announced sweeping new tariffs,…