मुंबई । मुंबई में तेज़ धूल भरी आंधी के बीच एक बिलबोर्ड के गिरने से 70 लोग घायल हो गए जिनमें से 14 की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह होर्डिंग एक पेट्रोल पंप के सामने लगा हुआ था। घटना शाम 4।30 बजे मुंबई के घाटकोपर ईस्ट में हुई। धूल भरी आंधी से पूरे मुंबई में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। आसमान में छाए काले बादलों के बीच लोकल ट्रेनों, मेट्रो नेटवर्क के एक हिस्से और हवाई अड्डे की सेवाओं को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
गौरतलब है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। हर तरफ अंधेरा छा गया। तेज हवा के कारण चारों तरफ धूल का गुबार उड़ता देखा गया। तेज आंधी और बारिश के कारण मुंबई हवाईअड्डे पर विमानों के परिचालन पर भी असर पड़ा। मुंबई हवाई अड्डे के अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि अगली सूचना तक विमानों का परिचालन पूरी तरह से निलंबित कर दिया गया है।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,20 Sep'24 Indian benchmark indices soared to new record highs for…
तेल अवीव। पेजर ब्लास्ट के एक दिन बाद ही बुधवार को वॉकी-टॉकी फट गए। इस…
रियाद। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और पीएम मोहम्मद बिन सलमान अल ने कहा कि…
वॉशिंगटन। भारतीय नागरिक अब उत्तरी बॉर्डर का रुख कर रहे हैं, जहां वे अमेरिका में…
लुसाका। पिछले कुछ समय से अफ्रीका के अनेक देश सूखा और अकाल की स्थिति से…
-रेड्डी की पार्टी ने आरोपों को किया खारिज, बयान को बताया दुर्भावनापूर्ण हैदराबाद। आंध्र प्रदेश…