राजनीति

प्रचार के आखिरी दिन सीएम मोहन ने झोंकी ताकत, राहुल गांधी को बताया रॉकेट, कहा कितना भी लॉन्च करो सीधे जमीन पर गिरते हैं

रतलाम । चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम डॉ मोहन यादव ने पूरी ताकत झोंक दी। रतलाम लोकसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी अनीता चौहान के लिए वोट मांगने पहुंचे मुख्यमंत्री ने शहर में एक रोड शो किया। इसके बाद जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज ऐसे रॉकेट हैं, जिन्हें कितना भी लॉन्च करो सीधे जमीन पर गिरते है। उन्होंने शहीद चौक से बाजार तक एक रोड शो किया। उनके साथ प्रदेश के उद्योग मंत्री चेतन्य कश्यप, प्रत्याशी अनीता चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एक खुले रथ में सवार होकर चिलचिलाती धूप में शहर में घूमे। धान मंडी रानी जी के मंदिर पर डॉक्टर यादव ने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें कितने ही बार लॉन्च कर लो यह ऐसा रॉकेट है, जो सीधा जमीन पर आकर धड़ाम से गिरता है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में शराब कांड में जमानत पर छूटे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी नहीं बक्शा। उन्होंने कहा कि हमारे विकासशील प्रधानमंत्री की जो बुराई कर रहा है, वह खुद कई धारा में जमानत पर है। अगर उनमे जरा भी शर्म में होती, तो जमानत की शर्तों के अनुरूप वो जेल से बाहर ही नहीं आते। उन्होंने कहा कि आज वह किस मुंह से प्रचार कर वोट मांग रहे हैं। वहीं रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई जगह मंच लगाकर सीएम मोहन का फूल बरसाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

विजयतिलक की ओर बढ़ रहे

रोड शो के समापन पर संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भगवान राम के राजतिलक के बाद अब विजयतिलक की और बढ़ रहे है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेसी जिन्ना की बात करते है। चुनाव भारत में लड़ते है और पाकिस्तान की प्रंशसा करते है ऐसे कांग्रेस के गद्दारों को प्रदेश व देश के लोग कभी माफ नहीं करेंगे। यह चुनाव भारत के भविष्य का है। यह चुनाव दुनिया की तीसरे अर्थव्यस्था बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का चुनाव है। कांग्रेस की हालात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी मैदान छोडक़र भाग रहे है। आदमी उनका भागा मैदान वह छोड़े तो हमें कहते है भाजपा वालों की गलती है। हम अपने बाल बच्चों को पाल पोस कर बड़े करते है तो वह घर छोड़ कर भागे तो गलती मां बाप की है या दूसरों की होती है। सीएम दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगेर कहा कि जमानत लेकर पर बाहर आने के बाद कहते है कि देश को तानाशाही से मुक्त करुंगा। डूब मरो भाई जमानत पर आए हो। जमानत पर जो-जो शर्ते लगी है कायदे से कोई दूसरा आदमी होता तो जेल से बाहर नहीं आता। यह सारे एक थाली के चट्टे बट्टे है।

Gaurav

Recent Posts

बाजार से गायब हो रहे 10, 20 और 50 के नोट , कांग्रेस के नेता ने वित्त मंत्री को चिट्ठी लिखी लिखकर जताई चिंता…

दिल्ली : देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ रहा है और लोगों में कैश…

6 hours ago

PM मोदी की यात्रा के दौरान अमेरिका ने भारत को सौंपे 297 एंटिक्स, मोदी काल में विकास भी, विरासत भी

दिल्ली : पीएम मोदी भारत की संस्कृति और विरासत को संजोने के लिए हर तरह…

6 hours ago

तीन सहपाठियों के हाथ में देश की सुरक्षा के लिए थल, वायु और नौसेना की कमान होगी

तीसरी कक्षा में साथ पड़ने के बाद अब एक बार फिर बना मिलने का अनोखा…

6 hours ago

श्रीलंका के नये राष्ट्रपति बन रहे मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके क्या भारत से मिलाएंगे हाथ

कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति चुनाव में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी…

6 hours ago

मालदीव अब नहीं करेगा भारत के साथ हुए समझौते की जांच

माले । मालदीव की सरकार अब भारत के साथ हुए समझौतों की जांच नहीं कराएगी।…

6 hours ago

AI को लेकर फोकस कर रहे पीएम मोदी…..जानकर अच्छा लगा : सुंदर पिचाई

न्यूयॉर्क । अल्फाबेट और गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई का कहना है…

6 hours ago