-रूस ने लगाया था आरोप अमेरिका भारत के चुनावों में कर रहा हस्तक्षेप
वाशिंगटन। हम भारत के लोकसभा चुनावों में बिलकुल भी शामिल नहीं है, क्योंकि हम दुनिया में कहीं भी चुनावों में हस्तक्षेप नहीं करते हैं। यह बात अमेरिकी प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कही। चुनाव पर फैसला भारत को लेना है। मिलर रूस के उन आरोपों पर जवाब दे रहे थे, जिसमें रूसी विदेश मंत्रालय ने दावा किया था कि अमेरिका भारत के चुनावों में हस्तक्षेप कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने भारत और अन्य देशों के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के संबंध निराधार आरोप लगाने को लेकर भी अमेरिका की आलोचना की थी। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी एक साक्षात्कार में कहा था कि विदेशों से चुनाव में हस्तक्षेप की कोशिश हो रही है लेकिन वे सफल नहीं होंगे। हालांकि, पीएम मोदी ने किसी देश का नाम नहीं लिया था। एक रिपोर्ट में अमेरिका में रह रहे खालिस्तानी अलगावादी पन्नू की हत्या की साजिश रचने में भारतीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी का नाम लिया था। इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए जखारोवा ने कहा था कि नई दिल्ली के खिलाफ नियमित निराधार आरोप, अमेरिका की राष्ट्रीय मानसिकता के साथ ही भारतीय राज्य के विकास के ऐतिहासिक संदर्भ में गलतफहमी और एक देश के रूप में भारत का अनादर दिखाता है। यही कारण है कि अमेरिका भारत में चल रहे लोकसभा चुनावों को जटिल बनाने के लिए आंतरिक राजनीतिक स्थिति को असंतुलित करने का प्रयास करते हैं। यह भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप है। जखारोवा ने कहा कि हम देखते हैं कि अमेरिका न केवल भारत बल्कि कई दूसरे देशों पर भी धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने का आधारहीन आरोप लगाता है। वाशिंगटन में अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मिलर ने पन्नू के खिलाफ कथित साजिश को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यह एक सार्वजनिक रूप से लगाया गया अभियोग है, जिसमें कथित तथ्य शामिल हैं। जब तक जूरी के सामने साबित नहीं हो जाते वे तब तक आरोप हैं। कोई भी इसे पढ़ सकता है। मिलर ने कहा कि वह इस बारे में बात नहीं करेंगे क्योंकि यह एक कानूनी मामला है और इसे उसी पर छोड़ देना चाहिए।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…