दुनिया

कतर के बाद भारत को फिर मिली कामयाबी ईरान ने 5 भारतीयों को छोड़ा

तेहरान। भारत को अपनी कूटनीति में एक बार फिर कामयाबी मिली है। इजरायल से जुड़े पुर्तगाल के मालवाहक पोत पर सवार 5 भारतीयों को ईरान ने छोड़ दिया है। नई दिल्‍ली की ओर से भारतीयों की रिहाई को लेकर लगातार कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे थे। अब तेहरान ने 5 भारतीयों को छोड़ दिया है।

ईरान में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। बता दें इससे पहले कतर से इंडियन नेवी के 8 पूर्व जवानों को सकुशल स्‍वदेश वापसी के बाद भारत को एक और बड़ी कूटनीतिक सफलता मिली थी।

पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय ने बताया कि मुक्त किए गए लोगों में 5 भारतीय समेत एक फिलिपींस का नागरिक और एक एस्टोनियाई नागरिक शामिल है। इस कंटेनर जहाज का इजरायल के साथ संबंध होने के कारण ईरान ने इसे जब्त किया था। पुर्तगाल ने जब्त किए गए जहाज से चालक दल के सात सदस्यों की रिहाई का स्वागत किया है। पुर्तगाल ने अब बचे हुए 17 चालक दल के सदस्यों की तत्काल रिहाई की मांग की है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर नेवी ने 13 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य के करीब कंटेनर जहाज एमएससी एरीज को कब्जे में ले लिया था। इसमें 17 भारतीय नागरिक सवार थे। जहाज आखिरी बार 12 अप्रैल को दुबई के तट से दूर होर्मुज जलडमरूमध्य की ओर जाते हुए देखा गया था। इजरायल और ईरान के बीच बढ़े हुए संघर्ष के दौरान जहाज को कब्जे में लिया गया था। जहाज जब्त करने के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘यह निश्चित है कि यह जहाज यहूदी शासन से जुड़ा है।’ जहाज पर सवार भारतीय क्रू मेंबर को रिलीज करने की मांग भारत ने उठाई थी। 14 अप्रैल को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के साथ भारतीय क्रू मेंबर की रिहाई पर चर्चा की थी। डॉ. जयशंकर ने चालक दल की स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए ईरान से सहायता मांगी थी। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा था कि भारतीय अधिकारियों को चालक दल से मिलने की इजाजत दी जाएगी। इस जहाज पर भारतीय क्रू मेंबर के साथ चार फिलिपींस के नागरिक, दो पाकिस्तानी, एक रूसी और एक एस्टोनियाई शामिल थे।

Gaurav

Recent Posts

साबुन के नाम पर फैक्ट्री में बन रहा नशीला ड्रग, किराये पर देने वाला गिरफ्तार

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के समीप औद्योगिक क्षेत्र के बंद फैक्ट्री में एमडी ड्रग्स…

2 weeks ago

भारत विश्व गुरु के रूप में शिक्षक परंपरा को स्थापित करना चाहता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शिक्षा भूषण अखिल भारतीय सम्मान समारोह को किया संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई से की भेंट, दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पद्मश्री अवार्डी श्रीमती दुर्गाबाई के कोटरा सुल्तानाबाद स्थित निवास…

2 weeks ago

पंकज आडवाणी ने जीता सिंगापुर ओपन बिलियर्ड्स खिताब, जाडेन ओंग को 5-1 से हराया

सिंगापुर। भारत के स्टार खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने सिंगापुर में स्थानीय स्टार जाडेन ओंग को…

2 weeks ago

भारत ने 12 ओवर में बांग्लादेश की उड़ाई धज्जियां, 7 विकेट से जीता पहला टी-20, हार्दिक ने लगाया जीत का छक्का

ग्वालियर। भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को बांग्लादेश…

2 weeks ago