देश

भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, 17 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इसी बीच मौसम विभाग से कुछ राहत भरी खबर आई है। कुछ राज्यों के मौसम का मिजाज बदलने वाला हैं। 9 मई को पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ में लू का दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली में 9 मई को तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 10 से 12 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में हल्की बारिश और बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। वहीं उत्तराखंड, पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो समती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभव है। राजस्थान, गुजरात और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है।

इसके अलावा उत्तर पूर्वी असम और इससे जुड़े इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर भी एक चक्रवाती परिसंचरण है, जो समुद्र तल से 1.5 ऊपर है। पूर्वी विदर्भ से लेकर दक्षिणी तमिलनाडु तक, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक से गुजरते हुए एक ट्रफ/हवा का विच्छेदन मौजूद है। वहीं 9 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंचने की संभावना है।

Gaurav

Recent Posts

इजरायल ने हमास को दिया शांति का प्रस्ताव, कहा- डील पर चर्चा से निकलेगा रास्ता

येरुशलम। एक साल से इजरायल-हमास के बीच चल रही जंग ने हजारों लोगों की जान…

17 hours ago

भारतीय सेना के शीर्ष कमांडर ने क्यों की पाकिस्तानी सैनिकों की तारीफ……गदगद हुआ पाकिस्तान

इस्लामाबाद । भारत और पाकिस्तान दोनों की ही सेनाएं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर…

17 hours ago

हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स, 1000 रॉकेट बैरल सब इजराइल ने कर दिए बर्बाद

बेरूत। लेबनान में पिछले तीन दिनों में पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में…

17 hours ago

चेचन्या के लीडर कादिरोव का चौंकाने वाला दावा…..मैंने साइबरट्रक को जंग के मैदान में उतारा

कीव । चेचन्या के लीडर और वॉरलार्ड रमजान कादिरोव ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।…

17 hours ago

इजरायल का बेरुत पर हवाई हमला, हिज्बुल्लाह कमांडर अकील समेत 59 की मौत

तेल अवीव। इजरायली सेना ने शुक्रवार को बेरूत में हवाई हमला किया, जिसमें हिज्बुल्लाह के…

17 hours ago