ग्वालियर, 10 सितंबर। मध्यप्रदेश उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार से धुआंधार प्रचार शुरू करने जा रहे हैं। सिंधिया-शिवराज-तचोमर ग्वालियर-चंबल संभाग समेत विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे साथ ही वहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और भूमि पूजन भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कई मंत्री भी रहेंगे। तोमर-सिंधिया विशेष विमान से दिल्ली से और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भोपाल से ग्वालियर एयरपोर्ट पर आएंगे, वहां से तीने नेता हेलीकॉप्टर से दौरे पर निकलेंगे।
दरअसल भाजपा ग्वालियर-चंबल अंचल में किसी भी मूल्य पर अपनी खोई हुई ताकत हासिल कर 34 में से 26 सीटों जैसे परिणाम हासिल करना चाहती है। उपचुनाव में ग्वालियर-टंबल की 16 सीटें दांव पर हैं, जिनमें से अधिकांश 2018 में कांग्रेस के पास चलीं गईं थीं। इसके लिए भाजपा ने अगस्त से ही शुरुआत कर दी थी। भाजपा के तीनों दिग्गज, शिवराज तोमर, विष्णुदत्त शर्मा ने हाल ही में राज्यसभा सांसद बने ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से करीब 80 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा के साथ आने का दावा किया था।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर औऱ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुरैना और शिवपुरी जिलों की विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं के साथ उप चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की थी। अब गुरुवार से रविवार तक शिवराज-तोमर-सिंधिया अंचल के संयुक्त तूफानी दौरे पर आचार संहिता लगने से पहले के समय का लाभ लेकर करोड़ों के प्रोजेक्ट की शुरुआत करा कर वोटर को भाजपा के विकास के प्रति समर्पण का भरोसा दिलाएंगे।
ये है दौरे का कार्यक्रम
-10 सितंबर को दिमनी, अम्बाह और मेहगाँव दौराः दिमनी में करीब 71 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण। अम्बाह में करीब 62 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण। मेहगांव में करीब 204 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण।
-11 सितम्बर को डबरा, भांडेर और पोहरी का दौराः पोहरी में करीब 279 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण. भांडेर में करीब 43 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 17 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा। डबरा में करीब 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 77 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
-12 सितम्बर को जौरा, सुमावली और मुरैना का दौराः यहां पीएम आवास योजना के तहत बनाए गए 1 लाख 50 हजार आवासों के गृह प्रवेश कार्यक्रम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शामिल होंगे। मुरैना में 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 194 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सुमावली में करीब 76 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाना है। जौरा में करीब 34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 8 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
-13 सितंबर को करैरा, गोहद और ग्वालियर पूर्व का दौराः करैरा में करीब 61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 135 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। गोहद में करीब 317 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके बाद जिला ग्वालियर विधानसभा ग्वालियर में करीब 85 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे. ग्वालियर (पूर्व) में करीब 106 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 383 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे.
– 14 सितम्बर को मालवा का दौराः यहां मांधाता में करीब 7 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा। इसके बाद नेपानगर में करीब 52 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा।
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,05 June’25 India’s manufacturing sector lost some momentum in May, with…
Ira Singh Khabar Khabaron ki,02 June’25 India’s Goods and Services Tax (GST) collections continued their…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,01 June’25 The central government managed to meet its fiscal deficit…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May'25 India’s economy expanded by 7.4% in the March quarter…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,31 May’25 Infosys founder NR Narayana Murthy has launched a pioneering,…
Ira Singh Khabar Khabaron Ki,30 May’25 India’s economy has reached a significant milestone, with its…